पूर्व मंत्री अर्जुन मुंडा के भाई का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया के जरिए निधन की दी जानकारी

पूर्व मंत्री अर्जुन मुंडा के भाई का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक
भीमसेन मुंडा (फाइल फोटो)

अर्जुन मुंडा ने अपने सोशल मीडिया के जरिए इस बाबत जानकारी दी है. पोस्ट में उन्होंने लिखा, व्यथित मन से बताना पड़ रहा है कि मेरे अभिभावक, मेरे बड़े भाई आदरणीय भीमसेन मुंडा जी अब हमारे बीच में नहीं रहे.

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के भाई भीमसेन मुंडा का मंगलवार की सुबह निधन हो गया. अर्जुन मुंडा ने अपने सोशल मीडिया के जरिए इस बाबत जानकारी दी है. पोस्ट में उन्होंने लिखा, व्यथित मन से बताना पड़ रहा है कि मेरे अभिभावक, मेरे बड़े भाई आदरणीय भीमसेन मुंडा जी अब हमारे बीच में नहीं रहे. यह पीड़ा असहनीय है और उनकी कमी को कोई भी पूरा नहीं कर सकता. वे लंबे समय से बीमारी से संघर्ष कर रहे थे और आज प्रातः हम सभी को छोड़कर चले गये. 

भीमसेन मुंडा के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी शोक जताया है. इसे लेकर सीएम हेमंत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है. इस पोस्ट में सीएम ने लिखा है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के भाई भीमसेन मुंडा के निधन की सूचना मिलने से मन व्यथित है. शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं एवं मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना करता हूं. 

यह भी पढ़ें Palamu News: जनता दरबार में डीसी ने सुनी आमजनों की समस्याएं

 

 

 

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Ranchi News : पीडीएमसी योजना में भ्रष्टाचार का आरोप: ब्लैकलिस्ट कंपनियों को फिर मिला कार्यादेश
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: मरकच्चो में बिना लाइसेंस वाली दुकानों पर शिकंजा
Giridih News: स्कॉलर बीएड कॉलेज बनहत्ती में अनुष्ठापन व विदाई समारोह का आयोजन
झारखंड के 38 कैडेट्स का गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन, सैनिक स्कूल तिलैया की वैष्णवी आनंद ने रचा इतिहास
Palamu News : उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण खामियां मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी
20 साल बाद गुरु से मिले अमित शाह, वयोवृद्ध की आंखों में आए खुशी के आंसू
Palamu News: रेल मंत्री से मिले सांसद विष्णु दयाल राम, दो नई रेल लाइनों पर मिले आश्वासन
Deoghar News : भारतीय वैश्य महासभा ने टॉवर चौक पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का भव्य स्वागत किया
Ranchi News: सीएमपीडीआई में अधिकारियों व कर्मियों ने मिलकर बाबा साहेब को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
इंडिगो उड़ान संकट: केंद्र ने हवाई किराए पर लगाई सीमा, रिफंड का अल्टीमेटम
डॉ. अम्बेडकर ने समाज सुधार के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया: निसार खान