संत जेवियर्स स्कूल में क्रिसमस सेलिब्रेशन, राज्यपाल हुए शामिल 

प्रभु यीशु का जीवन प्रेम, करुणा और सेवा का संदेश देता है: राज्यपाल  

संत जेवियर्स स्कूल में क्रिसमस सेलिब्रेशन, राज्यपाल हुए शामिल 
क्रिसमस सेलिब्रेशन में शामिल राज्यपाल व अन्य

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें. उन्होंने क्रिसमस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पर्व हमें सिखाता है कि चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों, सत्य, ईमानदारी और परोपकार के मार्ग पर चलना चाहिए

रांची: माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज संत जेवियर्स स्कूल, डोरंडा में 'क्रिसमस सेलिब्रेशन' के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि क्रिसमस का पर्व न केवल प्रभु ईसा मसीह का जीवन प्रेम, करुणा और सेवा का संदेश देता है. उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सच्ची खुशी दूसरों की सेवा और आत्मीयता में निहित है.

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें. उन्होंने क्रिसमस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पर्व हमें सिखाता है कि चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों, सत्य, ईमानदारी और परोपकार के मार्ग पर चलना चाहिए. उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सच्ची सफलता व्यक्तिगत उन्नति में नहीं, बल्कि समाज और मानवता की सेवा में है.

राज्यपाल महोदय ने संत जेवियर्स स्कूल, डोरंडा परिवार को 'क्रिसमस सेलिब्रेशन' के सफल आयोजन हेतु बधाई दी और सभी को क्रिसमस एवं नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं दीं. 

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल
Dumka News: बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
Dhanbad News: मेला घूमने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, छह के खिलाफ मामला दर्ज
कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान बोकारो के व्यवसायी को लेवी के लिए दे रहा धमकी  
Dumka News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
Dumka News: टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक होंडा शोरूम में घुसा
Dumka News: बीडीओ ने किया पंचुवटिकर आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरिक्षण 
Dumka News: टीन बाजार स्थित पूजा सामग्री दुकान में भीषण आग 
Pakur News: मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
Pakur News: आयुष विभाग का योग प्रशिक्षण कार्यक्रम, 20 स्थानों पर कराया गया अभ्यास
Pakur News: डकैती कांड में फरार आरोपी के घर इश्तिहार चस्पा