शहीद-ए-आजम भगत सिंह को शहीद का दर्जा दे केंद्र सरकार: CPI

पार्टी कार्यालय में मनाई गयी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 117वीं जयंती

शहीद-ए-आजम भगत सिंह को शहीद का दर्जा दे केंद्र सरकार: CPI
CPI कार्यालय में मनाई गयी जयंती.

पार्टी ने कार्यक्रम में देश एक शिक्षा एक, नशा मुक्त युवा भारत बनाने की बात कही. साथ ही शहीद-ए-आजम के जीवनी को यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम में शामिल करने की भी मांग की. एआईवाईएफ एवं एआईएसएफ ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को महज एक व्यक्ति नहीं विचारधारा बताया.

रांची: शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की 117वीं जयंती ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (एआईवाईएफ) द्वारा संयुक्त रूप से रांची में सीपीआई पार्टी के राज्य कार्यालय के सभागार में मनाई गई. इस अवसर राज्य सचिव महेंद्र पाठक, एआईएसएफ के पूर्व राज्य सचिव जैनेंद्र कुमार, एआईएसएफ के राज्य सचिव पुष्कर महतो, अजय कुमार सिंह, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. जितेंद्र कुमार, ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के राज्य सचिव विष्णु कुमार, ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के सचिव विक्रम कुमार, बीकेएमयू के राज्य सचिव इम्तियाज़ खान सहित कई लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी सचिव अजय कुमार सिंह ने की. एआईएसएफ के पूर्व राज्य सचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने परिचर्चा उद्घाटन करते हुए छात्र और नौजवानों के एकता पर बल दिया.

परिचर्चा में नेताओं ने एक स्वर में कहा कि भगत सिंह व्यक्ति नहीं एक विचारधारा का नाम है. भगत सिंह कम उम्र में ही अंग्रेजों से लड़ते हुए हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए. झारखंड में यूथ स्टूडेंट के संगठन को विस्तार कर शहीद-ए-आजम की विचारधारा को जन-जन तक ले जाने की जरूरत है. इसीलिए पूरे राज्य में 25 हजार छात्रों को गोलबंद कर संगठन का विस्तार करने का संकल्प लिया गया. साथ ही 50 हजार नवजवानों का संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया. सभी जिलों में जिला सम्मेलन करने एवं राज्य सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया. जयंती समारोह का मुख्य उद्देश्य वर्तमान राजनीतिक स्थिति में युवाओं एवं छात्रों की भूमिका पर सभी नेताओं ने प्रकाश डाला. समारोह मे मुख्य रूप से प्रकाश रजक, श्यामुद्दीन अंसारी, क्यामुद्दीन अंसारी, डॉ जितेंद्र कुमार गुप्ता, मनोज बसंत, सूर्य उरांव, किरण कुमारी, शांति कुजूर, मोहम्मद सलीम, ललिता देवी, सरस्वती उरांव, पंचू उरांव, नरेंद्र चौधरी, रैंकिंग उरांव, कुंदन, रविदास, गणेश कुमार, जीतू कुमार, अजहर मल्लिक, उमेश गुप्ता, आरती देवी, छात्र नेत्री एहतशाम प्रवीण मुख्य रूप से मौजूद थे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार