भाजपा की सीट शेयरिंग का फार्मूला क्लियर, चिराग से बात जल्द

आजसू 9-11 व जदयू 2 सीट पर लड़ेगी चुनाव

भाजपा की सीट शेयरिंग का फार्मूला क्लियर, चिराग से बात जल्द
हिमंता बिस्व सरमा (फाइल फोटो)

हिमंता बिश्व सरमा ने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर आजसू पार्टी के साथ लगभग बात फाइनल हो चुकी है. उन्हें 9 से 11 सीटें मिल सकती हैं. सिर्फ एक सीट को लेकर अभी बातचीत चल रही है.

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अब तारीखों का ऐलान किसी भी वक्त हो सकता है, ऐसे में झारखंड बीजेपी के चुनाव सह-प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे की व्यवस्था लगभग फाइनल हो गई है, जैसे ही निर्वाचन आयोग चुनाव की घोषणा एवं आदर्श आचार संहिता की घोषणा करेगी हम 24 से 48 घंटे के भीतर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी. 

हिमंता ने कहा, ‘आजसू पार्टी के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत लगभग फाइनल है, एक सीट को लेकर बात चल रही है हम जल्द ही उसका समाधान कर लेंगे. सीट बंटवारे पर बनी सहमति के अनुसार सुदेश महतो के नेतृत्व वाली आजसू पार्टी 9-11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके अलावा नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) 2 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी, वहीं लोक जनशक्ति पार्टी के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान के विदेश से लौटने के बाद बुधवार या गुरुवार को होगी.’

हिमंता ने बताया, ‘5 या 6 सीट को छोड़कर लगभग सभी सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जा चुका है, बचे हुए नामों पर भी फैसला जल्द ले लिया जाएगा. चुनाव समिति एक बार और बैठक करेगी, जिसके बाद पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक होगी.’ दरअसल झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव इस साल संपन्न होने हैं, मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त होगा.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी