Ranchi News: चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की हत्या

मुख्य आरोपित अभिषेक के दोनों पैरों में लगी गोली 

Ranchi News: चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की हत्या

रांची के कांके थाना क्षेत्र के चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की हत्या करने वाले आरोपित अभिषेक के साथ रांची पुलिस का मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अभिषेक को दो गोलियां लगी हैं। पुलिस पर अभिषेक को गिरफ्तार करने के लिए बहुत ज्यादा दबाव था। स्थानीय लोगों ने रविवार को जमकर हंगामा भी किया था। पुलिस मुठभेड़ में अभिषेक के दोनों पैरों में दो गोलियां लगी हैं और उसे रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हत्याकांड के बाद से ही रांची पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही थी और इसी क्रम में ये सफलता पुलिस के हाथ लगी।

रांची: रांची के कांके थाना क्षेत्र के चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की हत्या करने वाले आरोपित अभिषेक के साथ रांची पुलिस का मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अभिषेक को दो गोलियां लगी हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना रविवार देर रात की है।
 
चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की हत्या करने के बाद मुख्य आरोपित अभिषेक कुमार राज्य छोड़कर फरार होने की कोशिश में लगा हुआ था। पुलिस पर अभिषेक को गिरफ्तार करने के लिए बहुत ज्यादा दबाव था। स्थानीय लोगों ने रविवार को जमकर हंगामा भी किया था। इसी बीच रांची पुलिस को सूचना मिली कि अभिषेक अपने परिवार के साथ भाग रहा है। सूचना प्राप्त होने के बाद रांची एसएसपी राकेश रंजन की एक टीम ने रेस्टोरेंट संचालक विजय की रेस्टोरेंट में ही गोली मारकर हत्या करने वाले अभिषेक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
 
पुलिस मुठभेड़ में अभिषेक के दोनों पैरों में दो गोलियां लगी हैं और उसे रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि शनिवार देर रात विजय को उसके ही रेस्टोरेंट में अभिषेक ने विवाद के बाद गोली मार दी थी। इससे मौके पर ही विजय की मौत हो गई थी। हत्याकांड के बाद से ही रांची पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही थी और इसी क्रम में ये सफलता पुलिस के हाथ लगी।
 
मामले में एसएसपी रांची राकेश रंजन ने बताया कि हत्या का मुख्य आरोपित अभिषेक अपने परिवार के साथ रांची से भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस के जरिए भी कई जगहों पर चेक नाके लगाए गए थे। इसी दौरान वह रातु पुलिस की नजरों में आ गया, जिसके बाद पुलिस उसका पीछा करने लगी और आखिरकार कांके थाना क्षेत्र के आईटीबीपी कैंप के समीप पहुंचने पर कांके पुलिस के जरिए भी घेराबंदी कर दी गई।
 
पुलिस की घेराबंदी देख अभिषेक पुलिस पर ही फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वो घायल हो गया। हत्या के आरोपित अभिषेक के दोनों पैरों में एक-एक गोली लगी है। वहीं, इस मामले में पूर्व पुलिसकर्मी हरेंद्र सिंह और उनके ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। मामले में हत्या के पीछे बिरयानी का विवाद सामने आया था, हालांकि पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी पूछताछ कर रही है।  उल्लेखनीय है कि पिछले 10 दिनों में रांची पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में कुल पांच अपराधियों को गोली लगी है।

 

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम
बाबूलाल मरांडी के साथ दिखा CCTV फुटेज, कांग्रेस नेता बोले, कोई लेनदेन नहीं हुआ
रांची से निकलता है पत्रकारिता में सफलता का रास्ता, राष्ट्रीय संस्थानों तक पहुंचती झारखंड की कलम
Jharkhand Waterfalls: झारखंड के प्रमुख वाटरफॉल, नाम, स्थान और पूरी जानकारी
अवेंजर वॉरियर्स को हराकर डिवाइन स्ट्राइकर्स ने जीता रोमांचक फाइनल
Giridih News : नकली विदेशी शराब तैयार करने की फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में नकली शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी फिर गिरफ्तार, हिरासत से पहले मारपीट के आरोप
सेक्रेड हार्ट स्कूल में लोकतंत्र की जीवंत तस्वीर, तृतीय यूथ पार्लियामेंट का सफल आयोजन
पीरटांड के पाण्डेयडीह में आपस में टकराई तीन गाड़ियां, एक महिला की मौत
भालूबासा में 21 वर्षीय युवक ने नशे से परेशान होकर की आत्महत्या, परिवार में मातम
WhatsApp ने नए फीचर्स किए लॉन्च, मिस्ड कॉल मैसेज से AI स्टेटस तक बड़ा अपडेट
डालमिया भारत ग्रुप ने मनाया सेवा दिवस, सतत विकास और समाज सेवा पर रहा फोकस