शादी से वापसी के क्रम में खड़े ट्रक से टकरायी कार, 3 की मौके पर मौत 

घटना में घायल 2 लोगों का इलाज चल रहा है

शादी से वापसी के क्रम में खड़े ट्रक से टकरायी कार, 3 की मौके पर मौत 
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार.

सभी पाँचों बलेनो कार से पिस्का मोड़ से सिमडेगा एक बारात में गए थे. सिमडेगा से वापसी के क्रम में कार बसिया थाना के समीप तड़के 3 बजे के करीब दुर्घनाग्रस्त हो गई. सभी लोग एक ही कार में राँची से सिमडेगा शादी समारोह में गए थे.

रांची: सिमडेगा से रांची आने के क्रम में एक तेज रफ़्तार कार बसिया में एक सड़क दुर्घटना की शिकार हो गयी. इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतकों में प्रवीण कुमार, रतन घोष व पवन साहू हैं, जबकि विश्वजीत घोष एवं असीम घोष घायल हैं. घटना तड़के सुबह करीब 3 जाए की बतायी जा रही है. घटना के संबंध में बताया गया कि सभी पाँचों बलेनो कार से पिस्का मोड़ से सिमडेगा एक बारात में गए थे. सिमडेगा से वापसी के क्रम में कार बसिया थाना के समीप तड़के 3 बजे के करीब दुर्घनाग्रस्त हो गई. सभी लोग एक ही कार में राँची से सिमडेगा शादी समारोह में गए थे.

शादी समारोह संपन्न होने के बाद सभी लौट रहे थे, तभी बसिया के समीप खड़ी ट्रक से उनकी कार जा टकरायी. घटना की सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी को घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहाँ डॉक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. घायलों का प्रारंभिक इलाज अस्पताल में चला. घायलों की स्थिति को देखते हुए रांची रेफर किया गया. एक कि स्थिति गम्भीर बनी हुई है. सूचना है कि एक युवक की मौत राँची लाने के दौरान हो गई है. हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पायी है. 

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े
बोड़म प्रखंड में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत
Ranchi News : बीआईटी मेसरा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अरमान सूद बने JEE Main में जिला टॉपर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक