रांची से प्रकाशित होने वाले अखबारों की आज की सुर्खियां, झामुमो-कांग्रेस-राजद के बीच यह है फार्मूला
रांची : रांची से आज प्रकाशित होने वाले प्रमुख अखबारों में झारखंड विधानसभा चुनाव और अयोध्या मामले की खबरें प्रमुखता से छायी हुई हैं. प्रभात खबर ने विपक्षी गठबंधन एवं भाजपा-आजसू के चुनाव फार्मूले की खबर की पहले पन्ने पर पैकेजिंग की है. प्रभात खबर ने विपक्ष की खबर का शीर्षक दिया है – सीट बंटवारे का काम पूरा, झाविमो बाहर, एलान आज. इस अखबार ने खबर दी है कि राज्य में झामुमो 44, कांग्रेस 30 व राजद सात सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. कांग्रेस के प्र्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव व आलमगीर आलम ने हेमंत सोरेन से मुलाकात कर सीटों का यह पेंच सुलझाया. वहीं, अखबार ने लिखा है कि भाजपा की अपने गठबंधन सहयोगी आजसू से बात नहीं बन रही है. गुरुवार को ओम माथुर के घर पर चली चार घंटे लंबी बैठक में प्रत्याशियों के नाम को शार्टलिस्ट किया गया, जिस पर चुनाव समिति मुहर लगाएगी. आज चुनाव समिति की बैठक है. पार्टी ने सांसदों से भी उम्मीदवारों के नाम पर सलाह मशविरा किया है.
हिंदुस्तान ने अंदर के पन्ने पर एक विशेष खबर दी है कि रिम्स के डाक्टरों के निजी प्रैक्टिस पर रोक के लिए सरकार गंभीर नहीं. कांटाटोली फ्लाइओवर के निर्माण कार्य के लिए बजट आवंटन के अभाव में छह महीने से काम बंद है. अखबार ने हेडिंग दी है छह महीने और धूल फांकिए.
दैनिक जागरण ने पहले पन्ने पर हेडिंग दी है – झामुमो 42 व कांग्रेस 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जागरण ने पहले पन्ने पर ही खबर दी है कि आज भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची आ सकती है.
अखबार ने खबर दी है कि मां-बाप का ध्यान नहीं रखने पर कानून सख्त है. सरकार ऐसे प्रावधान करने जा रही है कि बुजुर्ग माता-पिता का ध्यान नहीं रखने पर छह महीने की जेल भी हो सकती है.
दैनिक जागरण ने खबर दी है कि पासपोर्ट पर पाक की पैंतरेबाजी. अखबार के अनुसार, इस पर पाक सरकार व सेना के विरोधाभाषी बयानों से भ्रम की स्थिति बन गयी है.
Related Posts
Latest News



