जिला स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कैथा बना चैम्पियन

5 और 6 नवंबर 2025 को राज्यस्तरीय बैंड प्रतियोगिता में करेगी रामगढ़ जिला का प्रतिनिधित्व

जिला स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कैथा बना चैम्पियन

रामगढ़ जिले में झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कैथा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैम्पियन का खिताब जीता। विद्यालय की टीम अब 05 और 06 नवंबर 2025 को होने वाली राज्यस्तरीय बैंड प्रतियोगिता में रामगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता में तीन विद्यालयों ने भाग लिया और बच्चियों ने देशभक्ति गीतों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

रामगढ़: झारखंड शिक्षा परियोजना रामगढ़ के तत्वाधान में खेलो झारखण्ड अंतर्गत सीएम एसओई गांधी मैमोरियल +2 उच्च विद्यालय रामगढ़ में गुरुवार को बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल तीन विद्यालय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कैथा, ऐला एग्लाइज स्कूल भुरकुंडा और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पतरातु की टीम ने भाग लिया। सभी विद्यालयों के बालिकाओ की टीम ने कई अलग अलग देश भक्ति गीत पर बैंड का प्रदर्शन किया। 
 
कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कैथा की टीम ने शानदार बैंड का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला स्तरीय बैंड प्रतियोगिता का विजेता रही। वही दूसरे स्थान पर के.जी.बी.भी. पतरातु रही। वही जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने कहा कि विभागीय निर्देशानुसार बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें के.जी.बी.भी.की बच्चियो के द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया गया। बैंड में भी रामगढ़ जिला राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इस बार बेहतर प्रदर्शन करेगी। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन ने कहा कि विजेता टीम को विशेष शिविर आयोजित कर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे बच्चियों और बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। 
 
वही सिख रेजिमेंट सेंटर रामगढ़ से आए निर्णायक सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह और हलवदार प्रदीप सिंह ने बच्चो को उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि विद्यालय के बच्चों के बैंड प्रदर्शन देखकर बहुत ही खुशी हो रही है। इस तरह के प्रतियोगिता आयोजित होते रहनी चाहिए। वही एडीपीओ नलिनी रंजन, सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह हवलदार प्रदीप सिंह  ने विजेता टीम और उपविजेता टीम को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। विजेता टीम राज्य में आयोजित बैंड प्रतियोगिता में रामगढ़ ज़िला का प्रतिनिधत्व करेगी। मौक प्रएपीओ कुमार राज, इप्शिता तिर्की, प्राचार्य डॉ संतोष कुमार अनल, शारीरिक शिक्षा शिक्षक मिथलेश कुमार रविदास, शेखर कुमार दीपक कुमार सिंह, निरंजन कुमार, सुनील कुमार, रवींद्र कुमार, आलोक मिश्रा, धर्मजीत सिंह, सुशांत सिंह सहित कई शिक्षक इस प्रतियोगिता में मौजूद रहे।

 

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु
Aspirants Season 3 Review: DM अभिलाष vs संदीप भैया की टक्कर, सत्ता और अहंकार की नई कहानी
श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार
LPG Gas VS Solar Cooker: गैस और बिजली से छुटकारा, धूप से चलने वाला चूल्हा बना नया विकल्प
ठाणे टेस्ट ड्राइव हादसा: टाटा सिएरा 20 फीट गड्ढे में गिरी, रिपेयर का खर्च कौन भरेगा? पूरी डिटेल
गरगा डैम में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, उपायुक्त ने जताया शोक
Bokaro News : उपायुक्त ने मानवता का परिचय देते हुए अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, आश्रम और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां
गिरिडीह में जर्जर सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, सुनील खंडेलवाल ने मरम्मत की उठाई मांग
Hardik Pandya पर तिरंगा विवाद: T20 World Cup जश्न के बाद दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला
Elon Musk चेतावनी: बच्चों से दूर रखें ChatGPT, कनाडा स्कूल शूटिंग में AI की भूमिका