गोड्डा: कालाज़ार उन्मूलन अभियान में समुदाय कर रहा है सहयोग

गोड्डा: कालाज़ार उन्मूलन अभियान में समुदाय कर रहा है सहयोग

गोड्डा: कालाज़ार एक वेक्टर जनित रोग है जिसका संक्रमण बालू मक्खी द्वारा होता है। यह रोग बालू मक्खी द्वारा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैलाता है। कालाज़ार एक जानलेवा बीमारी है मगर समय पर और समुचित इलाज से यह बिलकुल ठीक हो सकती है। दो सप्ताह से ज्यादा से बुखार होना, तिल्ली और जिगर बढ़ना, कालाज़ार के कुछ लक्षण हैं।

गोड्डा जिले में कालाजार उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी घरों में एसपी पाउडर के छिड़काव के साथ ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच भी की जा रही है। कीटनाशक का छिड़काव कोविड-19 के आदर्श मानकों तथा सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए किया जा रहा है। विभाग द्वारा ब्लॉक एवं जिला स्तर पर मॉनीटरिग की जा रही है। बातचीत के दौरान मलेरिया एवं कालाजार विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रति 10 हजार पर एक से कम रोगी बाले क्षेत्र को सामान्य क्षेत्र में माना जाता है।

स्वास्थ्य विभाग और समुदाय जिस तरह से कालाजार अभियान में सहयोग कर रहा है, उससे जल्द ही गोड्डा में कालाजार रोग पर पूर्ण नियंत्रण पा लिया जाएगा। बाघमारा की मुखिया मीना मुर्मू ने बताया कि वह बाघमारा गांव से हैं और उनके गांव के दो अलग- अलग टोलों में कालाजार के मरीज मिलते थे। उन्होंने कहा कि 2019-20 में कालाजार के चार से पांच केस हमारे यहां थे, लेकिन अब एक भी नया केस सामने नहीं आया है और जो पुराने मरीज थे वे ठीक हो चुके हैं।

जिले के भीबीडी कंसलटेंट हेमंत कुमार भगत ने बताया कि हम सबके प्रयासों के साथ ही कालाजार अभियान में लोगों का भी बहुत सहयोग है और यही कारण हैं कि वर्ष 2020 में कालाजार के 87 मरीज़ मिले थे और सबको उचित इलाज मिला और सब ठीक हो गए। इस बार भी अभी तक कालाजार के 30 मरीज़ मिले थे, सब ठीक हो चुके हैं। हमारा कालाजार मरीजों को ढूँढने का अभियान निरंतर जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह भी बताया कि अब कालाजार बीमारी का इलाज नयी तकनीक से मात्र एक दिन में किया जाता है, साथ ही कालाज़ार प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों से अपने घर पर छिड़काव करवाने समय समुदाय के लोग निम्न बातों का ध्यान रख रहें हैं।

यह भी पढ़ें Ranchi News : सीसीएल मुख्यालय में 123 सेवानिवृत्त कर्मियों को गरिमामय विदाई

• छिड़काव से पहले घर के सभी कमरों को खाली कर देते हैं।
• घर के सभी कमरों और बथानों में कीटनाशक का छिड़काव अवश्य करवाते हैं।
• छिड़काव के बाद कम से कम 10 हफ्तों तक दीवारों पर मिट्टी की लिपाई- पुताई नहीं करते हैं क्योंकि वे जागरूक हो चुके हैं कि इससे कीटनाशकों का प्रभाव कम हो जाता है।

 

यह भी पढ़ें अयातुल्ला खामेनेई ज़िंदाबाद: रांची में मुस्लिम समुदाय ने जताया शोक और विरोध

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न