नाबार्ड ने पेश की झारखंड के लिए स्टेट क्रेडिट योजना
On
रांची: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने झारखंड मंत्रालय के सभागार में आयोजित स्टेट क्रेडिट सेमिनार में राज्य क्रेडिट योजना को प्रस्तुत की। इस योजना का कुल बजट 27,020 करोड़ रूपए है। नाबार्ड द्वारा प्रस्तुत किये गये स्टेट फोकस पेपर में इस वर्ष राज्य की ऋण सम्भावना में पांच हजार करोड़ रूपए की वृद्धि हुई है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि झारखंड के सभी चौबीसों जिलों में 27 हजार करोड़ रूपए की लोन क्षमता है।
नाबार्ड के चीफ जनरल मेनेजर आशीष कुमार पाढ़ी ने सेमिनार में किसानों को लाभ देने के लिए राज्यभर में किसान उत्पादक संगठनों के गठन और किसानों द्वारा कृषि के उन्नत टेक्नोलॉजी को अपनाने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि झारखंड के आर्थिक विकास को रफ़्तार मिलेगी, जब किसानों को ऋण उचित तरीके से उपलब्ध हो और उसका ढंग से प्रयोग हो। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



