Koderma News: ओवरटेक के दौरान बड़ा हादसा: छात्राओं से भरी बस गिरी खाई में, डेढ़ दर्जन से अधिक छात्राएं घायल

उपायुक्त व जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालचाल

Koderma News: ओवरटेक के दौरान बड़ा हादसा: छात्राओं से भरी बस गिरी खाई में, डेढ़ दर्जन से अधिक छात्राएं घायल

कोडरमा घाटी में शैक्षणिक भ्रमण पर जा रही जवाहर नवोदय विद्यालय की बस ट्रक से टकराकर खाई में गिर गई। हादसे में डेढ़ दर्जन से अधिक छात्राएं और चालक घायल हुए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल कोडरमा में चल रहा है, जहां अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

कोडरमा: कोडरमा जिले में शैक्षणिक भ्रमण पर निकले छात्राओं से भरी एक स्कूल बस कोडरमा घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में बस में सवार लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक छात्राएं घायल हो गई हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य अमिताभ कुमार ने बताया कि विद्यालय के कक्षा 11वीं के 75 बच्चे शैक्षणिक भ्रमण के लिए शानिवार की सुबह विद्यालय से राजगीर जा रहे थे। इसी दौरान छात्राओं से भरी बस कोडरमा घाटी के नौवां माइल के समीप, बस के आगे जा रही एक ट्रक से ओवरटेक करने के क्रम में ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। जिससे बस में सवार चालक सहित कई बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की नजर उक्त बस पर पड़ी।

जिसके इसकी जानकारी घाटी के पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को दी। जानकारी मिलते ही पेट्रोलिंग गाड़ी 108 एम्बुलेंस को सूचना देते हुए घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इधर प्राचार्य अमिताभ कुमार ने बताया कि पीएम के तहत हर वर्ष बच्चों को अलग-अलग जगहों पर शैक्षणिक भ्रमण के लिए ले जाया जाता है और उक्त स्थल के ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी दी जाती है। हालांकि इस दुर्घटना के बाद यह भ्रमण रद्द कर घायलों के अलावे सभी बच्चों को वापस विद्यालय भेज दिया गया है। इधर घटना की जानकारी देते हुए घायल छात्रा सानिया कुमारी ने बताया कि वे लोग इस शैक्षणिक भ्रमण को लेकर काफी उत्साहित थे। वे लोग सुबह अपने विद्यालय से राजगीर के लिए बस में सवार होकर रवाना हुए। इसी दौरान घाटी में बस अचानक एक ट्रक से टकरा गई और खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि जिस समय यह घटना घटी उस समय उनलोगों को कुछ समझ नहीं आया। बस में सवार सभी छात्राओं की चीख पुकार मच गई। हालांकि इनके बस के आगे छात्रों से भरी बस भी चल रही थी।

घटना की सूचना मिलने पर उक्त बस में सवार उनके सहयोगी छात्र व शिक्षक वहां पहुंचे और उनलोगों को सदर अस्पताल कोडरमा लाया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के उपायुक्त ऋतुराज सहित कई अधिकारी भी कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचे और घायल छात्राओं का हालचाल जाना। उपायुक्त ऋतुराज ने घटना को लेकर दुख प्रकट करते हुए कहा कि कुछ बच्चियों को ज्यादा चोटें लगी हैं। वहीं अधिकतर छात्राओं को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल के चिकित्सकों को बेहतर इलाज का निर्देश देते हुए बच्चियों के स्वास्थ्य में सुधार की लगातार जानकारी देते रहने को भी कहा है। कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने भी घटना की जानकारी मिलने पर चिकित्सकों से बात कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही सभी छात्राओं के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

घटना में घायलों में सोनाली कुमारी, खुशी कुमारी, खुशबू कुमारी, आराध्या दत्ता, अंशु कुमारी, प्रीति कुमारी, आशा कुमारी, गुड़िया कुमारी, गायत्री कुमारी, मुस्कान कुमारी, मोनिका कुमारी, सानिया परवीन, माही कुमारी, प्रेमा कुमारी, चालक रमेश यादव, उपचालक संजय सिंह सहित शामिल हैं।

यह भी पढ़ें विदाई का पहला हिस्सा शुरू: मोहम्मद सालाह ने 435 मैचों के शानदार सफर पर पूर्णविराम लगाने का मन बनाया

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

नशे में डूबती युवा पीढ़ी: समाज के लिए खतरनाक संकेत नशे में डूबती युवा पीढ़ी: समाज के लिए खतरनाक संकेत
Giridih News: श्री श्याम ट्रेडर्स को ACC गोल्ड सीमेंट में झारखंड फर्स्ट अवार्ड
मासूम की हत्या और जुलूस हिंसा से दहला इलाका, भाजपा नेत्री पहुंचीं पीड़ितों के घर
Ramgarh News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक
Koderma News: डोमचांच में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत, फांसी या हत्या?
हिमंता बनाम हेमंत, बदले की भावना या विस्तार की राजनीति
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
🌍 आज का AQI
-- AQI
PM2.5: --
Loading...
🌫️