झारखंड में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है, अपराधियों के हौसले बुलंद: बाबूलाल मरांडी

मरांडी ने बोकारो में भाजपा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

झारखंड में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है, अपराधियों के हौसले बुलंद: बाबूलाल मरांडी
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी

झारखंड में लोकसभा चुनाव में राज्य की 51 विधानसभा में पार्टी ने लिड लिया है, उससे भाजपा काफी उत्साहित नजर आ रही है और यही वजह है कि भाजपा पूरे झारखंड में कार्यकताओं को सम्मानित कर रही है।  

बोकारो: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की मौजूदा सरकार पर तंज कसा है और कहा है कि झूठ की सरकार का अंत तय है। उन्होंने कहा कि झारखंड में अपराधी बेलगाम हो गये हैं, अपराधी बेखौफ हो गये हैं और जनता खौफ के साए में है। झारखंड में लोकसभा चुनाव में  कई विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की बढ़त के बाद अब उत्साह से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। 

बाबूलाल मरांडी ने बोकारो में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और उन्हें विधानसभा चुनाव में जुट जाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की सरकार झारखंड में आए इसके लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए। उनकी मानें तो झारखंड में लोकसभा चुनाव में राज्य की 51 विधानसभा में पार्टी ने लिड लिया है, उससे भाजपा काफी उत्साहित नजर आ रही है और यही वजह है कि भाजपा पूरे झारखंड में कार्यकताओं को सम्मानित कर रही है। 

 
इससे पहले कार्यकताओं के ऊपर फूल बरसाए गए। उन्होंने मंच से बोलते हुए कहा कि आज झारखंड में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है, जहां अपराधियों के हौसले बुलंद है। वही झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि आज युवाओं को रोजगार देने की बात थी, नही तो बेरोजगारी भत्ता लेकिन आज युवा ठगे जा चुके है। इस कार्यक्रम में भाजपा के बोकारो विधायक बिरंची नारायण सहित जिला अध्यक्ष सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम
बाबूलाल मरांडी के साथ दिखा CCTV फुटेज, कांग्रेस नेता बोले, कोई लेनदेन नहीं हुआ
रांची से निकलता है पत्रकारिता में सफलता का रास्ता, राष्ट्रीय संस्थानों तक पहुंचती झारखंड की कलम
Jharkhand Waterfalls: झारखंड के प्रमुख वाटरफॉल, नाम, स्थान और पूरी जानकारी
अवेंजर वॉरियर्स को हराकर डिवाइन स्ट्राइकर्स ने जीता रोमांचक फाइनल
Giridih News : नकली विदेशी शराब तैयार करने की फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में नकली शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी फिर गिरफ्तार, हिरासत से पहले मारपीट के आरोप
सेक्रेड हार्ट स्कूल में लोकतंत्र की जीवंत तस्वीर, तृतीय यूथ पार्लियामेंट का सफल आयोजन
पीरटांड के पाण्डेयडीह में आपस में टकराई तीन गाड़ियां, एक महिला की मौत
भालूबासा में 21 वर्षीय युवक ने नशे से परेशान होकर की आत्महत्या, परिवार में मातम
WhatsApp ने नए फीचर्स किए लॉन्च, मिस्ड कॉल मैसेज से AI स्टेटस तक बड़ा अपडेट
डालमिया भारत ग्रुप ने मनाया सेवा दिवस, सतत विकास और समाज सेवा पर रहा फोकस