Koderma news: पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

स्थानीय लोगों की सहायता से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया

Koderma news:  पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल (तस्वीर)

कोडरमा: कोडरमा थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित क्षत्रिय धर्मशाला के समीप शुक्रवार को एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान जलवाबाद निवासी विजय निषाद (उम्र 20 वर्ष, पिता सुरेश निषाद) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन डोमचांच से कोडरमा की तरफ आ रहा था। जबकि युवक कोडरमा बाजार से अपने घर जा रहा था। इसी बीच पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को अपने चपेट में ले लिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की सहायता से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन को स्थानीय लोगों की सहायता से कोडरमा पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है

Edited By: Sujit Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत  हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत 
Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु
Aspirants Season 3 Review: DM अभिलाष vs संदीप भैया की टक्कर, सत्ता और अहंकार की नई कहानी
श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार
LPG Gas VS Solar Cooker: गैस और बिजली से छुटकारा, धूप से चलने वाला चूल्हा बना नया विकल्प
ठाणे टेस्ट ड्राइव हादसा: टाटा सिएरा 20 फीट गड्ढे में गिरी, रिपेयर का खर्च कौन भरेगा? पूरी डिटेल
गरगा डैम में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, उपायुक्त ने जताया शोक
Bokaro News : उपायुक्त ने मानवता का परिचय देते हुए अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, आश्रम और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां
गिरिडीह में जर्जर सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, सुनील खंडेलवाल ने मरम्मत की उठाई मांग
Hardik Pandya पर तिरंगा विवाद: T20 World Cup जश्न के बाद दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला