राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी तो झारखंड का विकास होगा: हिमंता बिस्वा सरमा

हिमंता बोले, हेमंत सरकार में पेपर लीक और भ्रष्टाचार का बोलबाला

राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी तो झारखंड का विकास होगा: हिमंता बिस्वा सरमा
मंच पर हिमंता बिस्वा सरमा व अन्य गणमान्य.

हिमंता ने कहा, जेएमएम सरकार में झारखंड महिलाओं के खिलाफ अपराध में देश में सबसे आगे है. जेएमएम कांग्रेस की गठबंधन सरकार में घुसपैठियों और जमीन माफियाओं का राज है. उन्होंने कहा, हेमंत सोरेन मंईयां योजना के नाम पर महिलाओं को ठग रहे हैं.

जमशेदपुर: जमशेदपुर अंतगर्त बुद्ध मैदान में आयोजित भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन सभा में असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा शामिल हुए. इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा पोटका विधानसभा, जमशेदपुर पूर्व से पूर्णिमा दास साहु, जुगसलाई से रामचंद्र सहिस और जमशेदपुर पश्चिम से जदयू प्रत्याशी सरयू राय ने नामांकन किया. सभा में हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि जब भी मैं जमशेदपुर आता हूँ युवाओं से बात करता हूँ. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में युवाओं का कोई भविष्य नहीं हैं. राज्य में सीजीएल समेत तमाम परीक्षाएं होती है उसका पेपर पैसे लेकर बेच दिया जाता है. उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है कि हेमंत सोरेन, बन्ना गुप्ता मिलकर झारखंट में परिक्षाओं को होने नहीं देते हैं.

भाजपा सरकार बनेगी तो जेएसएससी सीजीएल घोटाले की होगी सीबीआई जांच

सीएम हिमंता ने कहा कि झारखंड मे भाजपा की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में सीजीएल घोटाले को सीबीआई से जांच कराने का काम करेगी. जेएमएम कांग्रेस की सरकार में जिसने भी पेपर पत्र लीक करने का महापाप किया है उन सभी को भाजपा की सरकार सबक सिखाएगी. हम ऐसा सबक सिखाएंगे कि जेएमएम कांग्रेस की सरकार सीजीएल का नाम मुंह में लाने से डरेंगे. उन्होंने कहा कि आज जब मैं जमशेदपुर आया तो मुझसे एक पत्रकार ने पूछा कि आप जमशेदपुर में जीतेंगे तो मैंने कहा पिछले चुनाव में बीजेपी, आजसू और सरयू राय सब अलग चुनाव लड़े थे लेकिन इस बार सारी नदियां मिलकर समुद्र बन गई है. हमारे साथ आजसू, लोजपा और जदयू तीनों का समर्थन है इस बार हमारी जीत पक्की है.

भाजपा सरकार बनते ही हेमंत सोरेन के बालू माफियाओं का करेगी सफाया 

आगे कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार ने जल, जंगल जमीन को लूटने का काम किया है. राज्य के बालू तक को हेमंत सरकार ने लूटा है. राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही बालू माफियाओं को खत्म कर सभी लोगों के लिए बालू कर दिया जाएगा. हेमंत सोरेन की सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त है. चुनाव में हार के डर से महिलाओं को लालच देने के लिए आज मंईयां सम्मान योनजा की बात कर रहे हैं. हेमंत सरकार में महिलाएं असुरक्षित है, पिछले पांच सालों  में सबसे ज्यादा महिलाओं की हत्या हुई है. राज्य में महिलाओं का सम्मान लूटा गया है. आज झारखंड महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध में देश में नंबर एक पर खड़ा है.

हेमंत सोरेन ने पिता की कसम खाकर राज्य की जनता को ठगा

हिमंता बिस्वा सरमा ने भाजपा के पंचप्रण गिनाए. उन्होंने कहा कि भापजा सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में गोगो दीदी योजना से महिलाओं को 2100 रुपए दिए जाएंगे. राज्य में खाली पदों को भरने का काम किया जाएगा. भाजपा सरकार एक साल में डेढ़ लाख नौकरी देगी. हेमंत सोरेन ने राज्य की जनता को सिर्फ लूटने का काम किया है. जनता को धोखा दिया है. उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पिता शिबू सोरेन का कसम खाया, उसके बाद भी राज्य की जनता से किए वादे को पूरा नहीं किया. पूरे देश में हेमंत सोरेन एक ही नेता हैं जिसने अपने बाप की कमस खाखर झूठ बोली. आगे कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण मिल रहा है. राज्य में घुसपैठिए, माफियाओं और दलालों की सरकार काम कर रही है. हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड की भलाई नहीं चाहती है. राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी तभी झारखंड का विकास होगा.

Read More.. JamshedPur News: टाटानगर रेलखंड अपडेट: कई मेमू ट्रेनें रद्द, एक्सप्रेस का रूट बदला

 

Read More.. Bokaro News: नगर उद्यान में जुटे गांधीवादी, जनजागरण अभियान तेज करने का फैसला

Read More.. Dumka News: जिला रेफरी ट्रायल का आयोजन, 51 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

 

 

 

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें