जमशेदपुर से बंगाल लौट रही बस ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, एक की मौत
On
हावड़ा: जिले में रविवार को जमशेदपुर से दासनगर जा रही बस ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर है, वहीँ करीब 8 लोग घायल हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुँच गयी।
पुलिस ने बताया कि दासनगर लौट रही बस की दुर्घटना उलुबेरिया थाना क्षेत्र के जनबेरिया पुल के पास हुई। यह हादसा तड़के साढ़े चार बजे के करीब हुई। बस में कुल चालीस लोग सवार थे। वहीँ मृतक की पहचान हुगली के तारकेश्वर निवासी जयराम शील के रूप में हुई. उसकी उम्र 42 वर्ष बतायी जा रही है। वहीँ अन्य 8 घायलों का उलुबेरिया सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बतायी जाती है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



