Hazaribagh News: बड़का गांव में तीन दिवसीय झारखंड खेलो प्रतियोगिता शुरू

प्रतियोगिता में क्लास 6 से लेकर 12वीं क्लास के बच्चे भाग ले सकते हैं।

Hazaribagh News: बड़का गांव में तीन दिवसीय झारखंड खेलो प्रतियोगिता शुरू
File Photo

पहले दिन 55 स्कूल के अंडर 14 के 130 बच्चों ने दिखाई ताकत कई बच्चे ट्रॉफी जीते ।

हजारीबाग: झारखंड में बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए झारखंड सरकार के द्वारा चलाई जा रही झारखंड खेलो प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़का गांव प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में बीपीएम प्रहलाद गुप्ता के नेतृत्व में शुरू किया गया। जिसका उद्घाटन विधानसभा सांसद सह प्रतिनिधि , पंसस कृष्णा राम ने दीप प्रज्वलित कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुरू किया । यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी, पहले दिन गुरुवार को 55 स्कूल के अंडर 14 के 130 बच्चों ने भाग लिया और अपनी काबिलियत दिखलाई जिसमें कई बच्चों ने स्पर्धा जीती, तथा आयोजक के द्वारा खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया ।

प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 600 दौड़, वॉलीबॉल, कबड्डी, हाई जंप, लॉन्ग जंप, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो खो खो आदि कई स्पर्धा के खेले गए। मुख्य अतिथि कृष्णा राम ने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी अत्यंत आवश्यक है। खेलकूद से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। आप बेहतर खेल का प्रदर्शन कर निश्चित रूप से राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि बड़का गांव मध्य पंपंस सदस्य रितेश ठाकुर ने कहा कि बड़कागांव के स्कूली बच्चों में काफी हुनर है। यहां के बच्चों को अगर बेहतर प्लेटफार्म दिया जाए तो राज्य स्तर एवं  देश स्तर पर नाम रोशन कर सकते हैं। आज शुक्रवार को अंडर 17 के बच्चे शामिल होंगे और लगभग 250 से अधिक बच्चे अपने खेल का परिचय देंगे। वही कल शनिवार को अंडर-19 के बच्चे भाग लेंगे। प्रतियोगिता में क्लास 6 से लेकर 12वीं क्लास के बच्चे भाग ले सकते हैं।

मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से बीपीएम प्रहलाद गुप्ता, रेफरी श्रीकांत निराला, मंच संचालक अवधेश कुमार, मोहम्मद जमशेद अंसारी, खेल शिक्षक अजीत कुमार शर्मा, अमित कुमार, अनिल कुमार दास, मुकेश रंजन, रेखा कुमारी, विधि व्यवस्था के लिए रवि शंकर पाठक, रवि कुमार रवि, कमलेश श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार, रंजीत कुमार सिन्हा, संजय कुमार कुशवाहा, संजय कुशवाहा,  अनोज कुमार यादव, अजय कुमार, राजकुमार, सागर कुमार गुप्ता, सुनील कुमार के अलावा अन्य कई लोगों को उपस्थित थे।

Edited By: Hritik Sinha
Tags:   

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी