Hazaribagh News: तीन दिवसीय झारखंड खेलो प्रतियोगिता का समापन हुआ खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया
लगभग 800 प्रतिभागी (बच्चे) शामिल हुए
प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 600 मीटर दौड़, वॉलीबॉल, कबड्डी, हाई जंप, लॉन्ग जंप, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, खो खो आदि कई स्पर्धा के खेले गए।
हज़ारीबाग: बड़कागांव प्रखंड शिक्षा परिषद अधिकारी जवाहर प्रसाद के नेतृत्व में झारखंड में बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए तीन दिवसीय झारखंड खेलो प्रतियोगिता का समापन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन बीपीओ प्रहलाद गुप्ता के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के सभी मैच बड़का गांव प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में खेला गया जिसमें कुल 55 स्कूल के अंडर 14 ,अंडर 17 एवं अंडर-19 के लगभग 800 प्रतिभागी (बच्चे )शामिल हुए और अपनी काबिलियत दिखलाई जिसमें कई बच्चों ने स्पर्धा जीती, तथा आयोजक के द्वारा खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से बीपीएम प्रहलाद गुप्ता, रेफरी श्रीकांत निराला, मंच संचालक अवधेश कुमार, मोहम्मद जमशेद अंसारी, खेल शिक्षक अजीत कुमार शर्मा, अमित कुमार, अनिल कुमार दास, मुकेश रंजन, रेखा कुमारी, विधि व्यवस्था के लिए रवि शंकर पाठक, रवि कुमार रवि, कमलेश श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार, रंजीत कुमार सिन्हा, संजय कुमार कुशवाहा, संजय कुशवाहा, अनोज कुमार यादव, अजय कुमार, राजकुमार, सागर कुमार गुप्ता, सुनील कुमार के अलावा अन्य कई लोगों को उपस्थित थे।
