झारखंड में रोटी-बेटी-माटी का नारा, नहीं चलेगा हेमंत दोबारा: हिमंता बिस्वा सरमा

हिमंता ने कहा, ये चुनाव रोटी-बेटी-माटी को बचाने का चुनाव

झारखंड में रोटी-बेटी-माटी का नारा, नहीं चलेगा हेमंत दोबारा: हिमंता बिस्वा सरमा
जनसभा को संबोधित करते हिमंता बिस्वा सरमा.

हिमंता बिस्वा सरमा ने झामुमो द्वारा किए वादे और उनको पूरा नहीं करने को लेकर सवाल उठाए. उन्होने कहा कि कहा कि कल्पना जी बोलती है एक ही नारा हेमंत दुबारा और हेमंत जी बोलते हैं मेरी कल्पना सबसे बढ़िया. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि, ऐसा लगता है मानो सिनेमा की शूटिंग हो रही हो. 

हजारीबाग: असम के मुख्यमंत्री एंव भाजपा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने माण्डू में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि इस बार हमें मांडू में एक होकर केला छाप में वोट देकर तिवारी महतो को जीताना है. जनसभा के दौरान बिस्वा सरमा ने हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने झामुमो द्वारा किए वादे और उनको पूरा नहीं करने को लेकर सवाल उठाए. उन्होने कहा कि कहा कि कल्पना जी बोलती है एक ही नारा हेमंत दुबारा और हेमंत जी बोलते हैं मेरी कल्पना सबसे बढ़िया. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि, ऐसा लगता है मानो सिनेमा की शूटिंग हो रही हो. 

सरमा ने सवाल करते हुए कहा कि, झारखंड के युवाओं के बारे में कौन बोलेगा, माताओं के बारे में कौन बोलेगा, गरीबों के बारे में कौन बोलेगा. उन्होंने कहा कि, कल्पना जी सुन लीजिए एक ही नारा हेमंत दुबारा नहीं चलेगा. सरमा ने कहा कि, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में स्कूल शुक्रवार को बंद होते हैं. अगर नमाज पढ़ने के लिए आलमगीर आलम, इरफान अंसारी स्कूल बंद करते है तो, हमारे लिए भी मंगलवार को हनुमान चालिसा पढ़ने के लिए स्कूल बंद होना चाहिए. 

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि, झारखंड में रामनवमी का जुलूस नहीं निकालने दिया जाता. गढ़वा में दुर्गा मां का विसर्जन नहीं होने दे रहे हैं. लेकिन मोहर्रम में लाठी वाला जुलूस निकालने देते हैं, मैं झारखंड वासियों को बोलना चाहूंगा कि जो सरकार हमें रामनवमी का जुलूस नहीं निकालने देती, ऐसी सरकार को गंगा में फेंक दीजिए. सरमा ने कहा कि, हमारे झारखंड में घुसपैठिये आते हैं आदिवासी बेटियों को फुसलाकर शादी करते हैं और उनकी जमीन हड़पते हैं. पूरे संथाल को घुसपैठिये खा चुका है, धीरे- धीरे घुसपैठिये आगे बढ़ रहे हैं. 

बिस्वा सरमा ने कहा कि, भाजपा-एनडीए की सरकार बनने के बाद चुन-चुनकर घुसपैठियों को निकलने का काम करेंगे. ये चुनाव रोटी- बेटी-माटी को बचाने का चुनाव है, ये चुनाव हमारे समाज को बचाने का चुनाव है, ये चुनाव हमारे संस्कृति को बचाने का चुनाव है. उन्होंने कहा कि, अगर इस चुनाव में दोबारा इरफान अंसारी और आलमगीर आलम आ जाते हैं, तो हमारे हिंदू समाज को किसी भी काम की इजाजत नहीं देंगे. इसलिए एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे. घुसपैठिये एक जगह वोट देते हैं, ये लोग वोट जिहाद करते हैं. लेकिन हमारे समाज के वोट बंट जाते है. जब हिंदू एक होते है, तो बाबरी मस्जिद तोड़ते हैं और राम मंदिर बनाते हैं. अगर हिंदू समाज एक होता है तो हम बाबर और औरंगजेब को छोड़ते नहीं है ये इरफान अंसारी और आलमगीर आलम कौन है.

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक के लिए जिला प्रशासन का विशेष रक्तदान अभियान शुरू

बिस्वा सरमा ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, चार साल आपने कुछ नहीं किया और जब चुनाव आया तो हजार रुपया का लॉलीपॉप खिला रहा है. 6 महीने से बुजुर्गों का पेंशन नहीं आ रहा है, क्योंकि आपकी पेंशन बंद करके मंईया सम्मान दे रहे है. लेकिन एनडीए-भाजपा की  सरकार आएगी तो बुजुर्गों के 2500 रुपए पेंशन की जाएगी और माता-बहनों को 2100 रुपए देंगे. युवाओं को 3 लाख भर्ती निकालकर बिना खर्ची- बिना पर्ची रोजगार देने का काम करेंगे. सीजीएल परीक्षा दोबारा होगी और जेपीएससी के चेयरमैन नियुक्त होंगे. झारंखंड देश की प्रगति का नया इंजन बनेगा, भाजपा- आजसू- जेडीयू मिलकर एक नया झारखंड बनाएंगे.

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विधायक रोशन लाल चौधरी ने केरेडारी के बुंडू हाई स्कूल को 10+2 बनाने की मांग की

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
Palamu News: भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद लौटे
Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन