Hazaribagh News: बेलाही में आज से रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज
32 टीमें भाग लेगी, भिड़ेंगी खिताब के लिए
टूर्नामेंट के विजेता को प्रथम पुरस्कार स्वरूप ₹41,151 और उपविजेता को ₹25,151 की नकद राशि प्रदान की जाएगी।
चौपारण(हजारीबाग): प्रखंड के बेलाही पंचायत अंतर्गत सुरंगवा बाबा खेल मैदान में आज (5 सितंबर 2025) से रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ होगा। हजारीबाग, कोडरमा और चतरा जिलों की कुल 32 टीमें इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। खिलाड़ियों और दर्शकों में टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।आयोजन समिति ने बताया कि उद्घाटन समारोह में सांसद, विधायक समेत कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। साथ ही जिला परिषद सदस्य (चौपारण भाग-3) आरती कौशल भी मौजूद रहेंगी।
टूर्नामेंट के विजेता को प्रथम पुरस्कार स्वरूप ₹41,151 और उपविजेता को ₹25,151 की नकद राशि प्रदान की जाएगी। मुखिया मंटू कुमार सिंह ने जानकारी दी कि आयोजन समिति में उपाध्यक्ष उमेश कुमार यादव, सचिव विकास कुमार रजक (पंचायत समिति सदस्य बेलाही), उप सचिव मनोज यादव (समाजसेवी), संरक्षक कपिलदेव यादव, उप संरक्षक मधु यादव, आयोजक भूनेश्वर यादव और उप संजोयक कपिलदेव यादव सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस आयोजन से न केवल खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल को बढ़ावा भी मिलेगा। समिति ने सभी खेलप्रेमियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।
Related Posts

Latest News

