Hazaribagh News: लवली बस के चपेट में आया बच्चा, इलाज के दौरान हुई मौत
थाना प्रभारी ने कार्रवाई हेतु वाहन को कब्जे में ले लिया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने मृतक के परिजन को ₹10000 का सामाजिक सहयोग किया ।
हजारीबाग: बड़कागाँव प्रखण्ड अन्तर्गत सोमवार सुबह तकरीबन 8:00 बजे बड़कागांव से हजारीबाग जा रही लवली बस (जे एच 12 डी 5625 ) ने हेटगढ़ा निवासी मिथुन साव के 4 वर्षीय पुत्र जीतू साहू को उसके ही घर के सामने रोड पर चपेट में ले लिया 10 मीटर तक घसीट ले गया। जिसके कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने 10 से 15 मिनट तक बस को सड़क पर ही खड़ा रख विरोध प्रदर्शन किया। बच्चे की स्थिति काफी गंभीर देख तुरंत इलाज के लिए बड़कागांव समुदाय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची हॉस्पिटल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मामले को लेकर मृतक के पिता ने बड़कागांव थाने में आवेदन देकर वाहन मालिक हजारीबाग निवासी राकेश कुमार यादव, ड्राइवर रामचरण महतो एवं बिरजू महतो के ऊपर मामला दर्ज कराया है। मिथुन ने आवेदन लिखा है कि हम लोगों के द्वारा हजारीबाग आरोग्य में इलाज हो रहा था परंतु वाहन मालिक पांच लोगों के साथ आए और जबरन आरोग्यम से दूसरे आयुष्मान अस्पताल ले गए जहां सीटी स्कैन को देखते हुए बच्चे को तुरंत रांची रेफर कर दिया गया। 1:00 बजे दोपहर बच्चे की मौत की सूचना आते ही पूरा गांव में, मातम पसर गया।
