जयंत ने बरही में किया जनसंपर्क कार्यक्रम

जयंत ने बरही में किया जनसंपर्क कार्यक्रम

हज़ारीबाग: सांसद सह केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री  जयंत सिन्हा ने बरही प्रखण्ड में जनसंपर्क कार्यक्रम किया। उन्होंने खैरौन,  बरहीडीह,  धनवार,  करियातपुर,  नईटॉड चौक,  विजैया चौक,  बेहराबाद,  करगइयो,  डपोक चौक व पडरिया का दौरा कर क्षेत्रवासियों के साथ सीधा संवाद किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति हज़ारीबाग वासियों के हृदय में हमेशा से आदर, सम्मान व प्रेम का भाव रहा है। हज़ारीबाग व रामगढ़ वासी मोदीजी के नेतृत्व में फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने के लिये संकल्पबद्ध हैं।
हज़ारीबाग व रामगढ़ वासियों द्वारा जयंत सिन्हा और भाजपा को जो समर्थन, स्नेह, प्रेम व साथ लगातार मिल रहा है उससे यह साफ है कि इस बार फिर हज़ारीबाग में भाजपा का ध्वज फहराने जा रहा है।
जयंत सिन्हा के जनसंपर्क कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए और जगह-जगह जाकर उनके प्रति अपना समर्थन दर्ज कराया। क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए जयंत सिन्हा ने कहा कि आपने मोदी जी, मेरा और मोदी सरकार का हमेशा साथ दिया है। आप लोग यह बात अच्छे से समझते हैं कि हमारी राजनीति विकास की राजनीति है और हम सत्ता में आपकी सेवा करने आये हैं।
उन्होंने कहा कि आपने 2014 में अपनी सेवा का जो अवसर हमें दिया उसके लिये मैं आपको धन्यवाद देता हूँ। आप लोग 2019 में पुनः हमें इस सेवा को जारी रखने का अवसर देने जा रहे हैं क्योकिं आपको पता है कि जो विकास कार्य हमने पिछले वर्षों में कर दिखाए हैं और देश को जो गति दी है उसे सिर्फ मोदी सरकार ही जारी रख सकती है।
जयंत सिन्हा ने कहा कि विपक्ष देश के विकास को रोकने के लिये महाखिचड़ी बना जरूर रहा है मगर उनकी दाल गलने वाली नहीं है। मोदी सरकार के आने से विपक्ष की भ्रष्टाचार से आने वाली मेवा और इनकी दुकानें बंद हो गयी। इसलिए इन्होंने महाठगबंधन बनाया। लेकिन आप लोग बहुत जागरूक है। आप इन्हें इनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि आइए हम सब मिलके एक बार पुनः संकल्प लें कि हम मोदी जी को विजय बनाएंगे और हज़ारीबाग व रामगढ़ के प्रत्येक घर में कमल खिलेगा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत