Hazaribagh News: भूतपूर्व प्रमुख गुरुदयाल महतो की नतनी बीडीओ आस्था रानी का ननिहाल में स्वागत
स्वागत पाकर काफी प्रसन्न हुई आस्था
By: Hritik Sinha
On
स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष संतोष महतो एवं संचालन शिक्षक संतोष कुमार के द्वारा किया गया।
हजारीबाग: बड़कागांव के भूतपूर्व प्रमुख गुरु दयाल महतो की नतनी ठाकुरगांव रांची निवासी बीडीओ आस्था रानी का बड़का गांव गुरु चट्टी आगमन पर कुशवाहा धर्मशाला में कुशवाहा समाज गुरु चट्टी एवं हंटर ग्रुप के अध्यक्ष अभिनव कुमार उर्फ बिट्टू तथा सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों नेआस्था रानी के साथ पिता अनिल कांत महतो एवं माता सुनीता देवी को बुके एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष संतोष महतो एवं संचालन शिक्षक संतोष कुमार के द्वारा किया गया। बताते चलें कि 2025 में आस्था रानी बीडीओ बनने के पश्चात पहली बार अपने ननिहाल आई। स्वागत पाकर काफी प्रसन्न नजर आई।

Edited By: Hritik Sinha
