Hazaribagh News: एक बरसात भी नहीं झेल पाया उरेज से तलसवार तक बना सड़क, कई जगहों पर पिच उखड़ा

सड़क निर्माण पूजा कंस्ट्रक्शन सिमरिया के द्वारा कराया गया

Hazaribagh News: एक बरसात भी नहीं झेल पाया उरेज से तलसवार तक बना सड़क, कई जगहों पर पिच उखड़ा
file photo

पीसीसी में कई जगह पर जल जमाव हो रहा है। वहीं पिच की क्वालिटी एकदम खराब होने की वजह से कई जगहों पर उखाड़ना शुरू हो गया है।

बड़कागांव/हजारीबाग: उरेज से तलसवार सोमवार बाजार तक बने सड़क में भारी अनियमितता उजागर हो रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण कार्य विकास कार्य प्रमंडल विभाग हजारीबाग के द्वारा संवेदक पूजा इन्टरप्राइजेज सिमरिया चतरा के द्वारा लगभग 11 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया है। जिसमें कई जगहों पर पीसीसी एवं पिचिंग किया गया है। पीसीसी में कई जगह पर जल जमाव हो रहा है। वहीं पिच की क्वालिटी एकदम खराब होने की वजह से कई जगहों पर उखाड़ना शुरू हो गया है।

वहीं कई जगहों पर सड़क के दोनों ओर फलेंच का मिटटी भी इस बरसात में बह गया है। ‌जानकारी के अनुसार पिचिंग नवंबर दिसंबर के आसपास की गई है। स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि संवेदक मनमानी तरीके से सड़क का निर्माण कर रहा था, संवेदक ना हीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को तवज्जो देता था और ना ही ग्रामीणों को। उक्त सड़क से प्रत्येक दिन सैकड़ो भारी वाहनों का आवागमन होते रहता है ।जिसमें ओएनजीसी का गैस वाली गाड़ी एवं बालू लदे हाईवा शामिल है। ग्रामीणों ने उक्त सड़क की गुणवत्ता के आधार पर कार्य हुआ है या नहीं इसकी जांच जांच के साथ टूटे हुए सड़क की मरम्मत करने मांग की है।

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी