Hazaribagh News: नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के 12 वें चरण का रामदेव खरिका मैदान में हुआ विराट आगाज़

दारू और टाटीझरिया प्रखंड के 50 टीमें ले रही हैं भाग

Hazaribagh News: नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के 12 वें चरण का रामदेव खरिका मैदान में हुआ विराट आगाज़
सांसद मनीष जायसवाल अन्य

ग्राम्य खिलाड़ियों को मैदान से जोड़ना, बेहतर प्लेटफॉर्म प्रदान करना और नशा मुक्त रखना है इसके आयोजन का उद्वेश्य: मनीष जायसवाल

हजारीबाग: लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा लोकसभा क्षेत्र में संचालित सांसद खेल महोत्सव-2025 के सीजन के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट दारू और टाटीझरिया मंडल का संयुक्त टूर्नामेंट का आगाज शनिवार को दारू प्रखंड क्षेत्र के रामदेव खरिका पंचायत स्थित रामदेव खरिका फुटबॉल मैदान में बड़े ही धूमधाम से हुआ। इस दौरान पूरे मैदान को आयोजन समिति द्वारा भाजपा झंडा और रंग-बिरंगे झंडे से बेहद आकर्षक स्वरुप में सजाया गया।

इस टूर्नामेंट में दारू और टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र की कुल 50 टीमें भाग ले रही है। जिसमें दारू प्रखंड क्षेत्र से 35 टीम और टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र की कुल 15 टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच दारू मंडल क्षेत्र के गाड़ी साडम बनाम कन्नौदी टीम के बीच खेला गया।


टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका में रेफरी प्रमोद राम, शंकर कुमार, विकास प्रसाद, अनुज राम, बबलू राम हैं। उद्घाटन समारोह में मंच संचालन भाजपा नेता रामनारायण कुशवाहा ने किया और मैच का आंखों देखा हाल दारू सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू ने सुनाया।

उक्त टूर्नामेंट के उद्घाटन में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए स्थानीय फुटबॉल टीमों के खिलाड़ियों द्वारा रंग बिरंगे आकर्षक नमो जर्सी के साथ हाथ में देश की आन, बान और शान तिरंगा झंडा और मशाल लेकर मैदान में मार्च पास्ट किया। उद्घाटन से पूर्व सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य अतिथियों का गाजे बाजे के साथ जबदस्त स्वागत किया गया और सामूहिक राष्ट्र गान एवं नशामुक्ति हेतु सामूहिक संकल्प लिया। तत्पश्चात सांसद मनीष जायसवाल ने मशाल जलाकर, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल में किक मारकर टूर्नामेंट का विधिवत् आगाज कराया।

Read More.. Hazaribagh News: मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत प्रशिक्षित विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण

मौके ओर बतौर मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का 12 वें टूर्नामेंट का आगाज यहां हुआ जिसमें पहले 11 मंडलों में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ और 09 जगह समापन भी हो गया। उन्होंने कहा कि साल 2016 में महज कुछ टीमों के साथ नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का शुरुआत हुआ और अब 1500 टीम के करीब साढ़े 22 हजार खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में समावेश हो रहें है और सम्भवतः यह राज्य का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट होगा। नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन के प्रमुख उद्वेश्य ग्राम्य खेल प्रतिभा को उचित प्लेटफॉर्म प्रदान करना, युवाओं को सोशल मीडिया के इस आधुनिक युग लैपटॉप और मोबाइल के गेम से निकालकर मैदान से जोड़ना और युवाओं नशा से मुक्त रखते हुए समाज और राष्ट्र के लिए बेहतर बनाना है।

Read More.. Hazaribagh News: पुलिस का मिडनाइट एक्शन: 39 टीमों ने 119 ठिकानों पर की छापेमारी, मनचलों में हड़कंप

उद्घाटन के अवसर पर  विशेषरूप से दारू भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, टाटीझरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह, सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, अजय साहू, इन्द्रनारायण कुशवाहा, किशोरी राणा, रेणुका कुमारी, जीवन मेहता, बीरेंद्र कुमार बीरू, कृष्णा मेहता, दामोदर प्रसाद, बलदेव बाबू, भाजपा नेता महेंद्र राम बिहारी, रणधीर पांडेय, कौलेश्वर रजक, शिवपाल यादव, महेश प्रसाद, बद्री नारायण सिंह, आजसू नेता भैया मुरारी प्रसाद, लक्ष्मी देवी, रामनारायण कुशवाहा, संदीप प्रसाद, बीरेंद्र कुमार यादव, राजेंद्र कुमार, कैलाश प्रसाद, पप्पू राम, विकास प्रसाद, रौशन कुमार, सुधीर कुमार, रोहन कुमार, बबलू कुमार, मिथलेश राम, जुगन प्रसाद, संजय प्रसाद, संजय कुशवाहा, केदार नारायण, जगरनाथ प्रसाद, नमो खेल श्रृंखला के संयोजक बंटी तिवारी, जयप्रकाश, रंजन चौधरी, टाटीझरिया के भाजपा नेता कृष्णा साव, जीतन यादव, राजेश यादव, परमेश्वर यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Read More.. Hazaribagh News: डीसी का जनता दरबार: दिव्यांग की पेंशन तुरंत शुरू करने का आदेश, अधिकारियों को दी चेतावनी

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट