Hazaribagh News : एनटीपीसी टेंडर पर सियासी संग्राम: पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद का वर्तमान विधायक पर गंभीर आरोप
अम्बा प्रसाद का दावा— बड़कागांव में विकास ठप, जनता परेशान और विधायक कंपनियों के हित में सक्रिय
एनटीपीसी द्वारा विधायक आवास के लिए जारी टेंडर पर पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने रौशन लाल चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए। कहा— जनता बेघर, परेशान और विकास ठप है, जबकि विधायक कंपनियों के हित साधने में लगे हैं।
हजारीबाग : बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी के पतरातू स्थित आवास के लिए एनटीपीसी द्वारा जारी किए गए 12 लाख रुपये के टेंडर निकाला गया है। मामले को लेकर बड़कागांव की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने हजारीबाग के हुडहुडू स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर वर्तमान विधायक रौशन लाल चौधरी पर सीधा हमला बोला।
उन्होंने आरोप लगाया कि बड़कागांव की क्षेत्र के लोग खनन कम्पनियों द्वारा बेघर किए जा रहे हैं, नौकरी से वंचित किए जा रहे हैं, कटऑफ डेट की समस्या का समाधान निकल नहीं रहा है , आए दिन सड़क हादसे में लोग अपनी जान दे रहे हैं एवं कई गंभीर समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन स्थानीय विधायक इन मुद्दों को लेकर क्षेत्र के लोगों को सहयोग न करके कंपनी को सहयोग दे रहे हैं और उनसे सहयोग ले रहे हैं ।


अम्बा प्रसाद ने आरोप लगाया कि वर्तमान विधायक जनता के बीच रहकर समस्याओं को समझने और हल निकालने के बजाय सिर्फ कंपनी के हित संरक्षण में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि की प्राथमिकता जनता होनी चाहिए, न कि निजी लाभ। पूर्व विधायक ने इस मुद्दे को लेकर जनता से जागरूक होने की अपील की और कहा कि क्षेत्र के विकास, विस्थापितों के अधिकार और युवाओं के भविष्य के लिए जनआंदोलन आवश्यक हो गया है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


