रांची में बड़ा मेडिकल चमत्कार: पारस एचईसी हॉस्पिटल में 54 वर्षीय हार्ट मरीज की जान बची

डॉ. कुंवर अभिषेक आर्य ने 99% ब्लॉकेज और कार्डियोजेनिक शॉक में मरीज को जीवन दिया

रांची में बड़ा मेडिकल चमत्कार: पारस एचईसी हॉस्पिटल में 54 वर्षीय हार्ट मरीज की जान बची
डॉ कुंवर अभिषेक आर्या (फाइल फोटो )

रांची के पारस एचईसी हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी टीम ने 54 वर्षीय डायबिटिक हार्ट मरीज का हाई-रिस्क आईवीयूएस गाइडेड लेफ्ट मैन बाईफर्केशन स्टेंटिंग कर जान बचाई। मरीज 99% स्टेंट ब्लॉकेज, हार्ट फेलियर और कार्डियोजेनिक शॉक जैसी गंभीर स्थिति में था। सफल उपचार के बाद दो दिनों में डिस्चार्ज किया गया।

रांची: पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची के कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. कुंवर अभिषेक आर्य और उनकी टीम ने 54 वर्षीय डायबिटिक और हार्ट मरीज की जान बचाई।  मरीज को इमरजेंसी में गंभीर सांस फूलने, तेज़ छाती दर्द और बहुत कम ब्लड प्रेशर की स्थिति में हॉस्पिटल में लाया गया। हालत बिगड़ने के कारण मरीज को तुरंत वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया और आयनोट्रोपिक दवाओं तथा अन्य लाइफ-सपोर्ट उपायों के साथ सीसीयू में शिफ्ट किया गया। हिस्ट्री में पता चला कि दो महीने पहले मरीज के तीनों कोरोनरी आर्टरी में स्टेंट लगाए गए थे।

लेकिन हाल के एंजियोग्राफी में यह सामने आया कि उन स्टेंटों में से दो 99 प्रतिशत तक बंद हो चुके थे, तीसरा स्टेंट 40–50 प्रतिशत अवरुद्ध था और हार्ट की मुख्य धमनी लेफ्ट मैन आर्टरी में 60–70 प्रतिशत ब्लॉकेज पाया गया। मरीज हार्ट फेलियर और कार्डियोजेनिक शॉक की अवस्था में था और उसका हार्ट केवल 20–25 प्रतिशत ईएफ पर काम कर रहा था, जिससे स्थिति अत्यधिक जोखिमपूर्ण बन गई। जीवन बचाने के लिए तत्काल इंटरवेंशन ही एकमात्र विकल्प था।

डॉ. कुंवर अभिषेक आर्य ने हाई फ्लो ऑक्सीजन और आयनोट्रोप सपोर्ट के बीच मरीज को ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर आई.वी.यू.एस गाइडेड लेफ्ट मैन बाईफर्केशन स्टेंटिंग किया, जो कार्डियोलॉजी की सबसे जटिल और हाई-रिस्क प्रक्रियाओं में से एक मानी जाती है। प्रक्रिया पूरी तरह सफल रही और मरीज की तबीयत तेजी से सुधरने लगी। मात्र दो दिनों में उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। तीन महीने बाद फॉलो-अप में मरीज का इजेक्शन फ्रैक्शन बढ़कर लगभग 40 प्रतिशत तक पहुंच गया है और वह सामान्य जीवन जी रहा है।

डॉ. कुंवर अभिषेक आर्य ने कहा कि समय पर निर्णय, उन्नत तकनीक और टीम की कुशलता ने इस हाई-रिस्क केस को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पारस एचईसी हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि हमारी कार्डियोलॉजी टीम ने जिस प्रकार इतने गंभीर और हाई-रिस्क मरीज को सफलतापूर्वक उपचार प्रदान किया, वह हमारे अस्पताल की क्लिनिकल स्ट्रेंथ और उन्नत सुविधाओं का प्रमाण है। पारस एचईसी हॉस्पिटल का लक्ष्य हर मरीज को समय पर, सुरक्षित और उच्च-स्तरीय उपचार उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें: सीसीएल हजारीबाग में शिकायत निवारण शिविर आयोजित, 27 शिकायतों का हुआ पंजीकरण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार