Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 होटल सील – 30 जोड़े पकड़े गए, 17 संचालक भेजे गए जेल
पुलिस ने सभी छह होटलों को सील भी कर दिया है। इनमें होटल सिद्धि विनायक, होटल स्पायसी विला, होटल टू-ईट, होटल वर्णिका, होटल 7-डेज़ और होटल रूकमणी शामिल हैं।
हजारीबाग: पुलिस ने मंगलवार को रांची-पटना एनएच-33 पर स्थित छह होटलों और रेस्टोरेंट्स पर एक साथ छापेमारी कर अवैध देह व्यापार का खुलासा किया। इस दौरान पुलिस ने 30 जोड़ों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। वहीं, 17 होटल संचालक और मैनेजर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने सभी छह होटलों को सील भी कर दिया है। इनमें होटल सिद्धि विनायक, होटल स्पायसी विला, होटल टू-ईट, होटल वर्णिका, होटल 7-डेज़ और होटल रूकमणी शामिल हैं।
गुप्त सूचना पर बनी थी 6 टीमें
पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि हजारीबाग-रांची पटना रोड पर कुछ होटल बिना किसी पहचान पत्र या रजिस्टर प्रविष्टि के केवल यौन गतिविधियों के लिए कमरे उपलब्ध कराते हैं। होटल प्रबंधन की ओर से ही कॉन्ट्रासेप्टिव्स तक उपलब्ध कराए जाते थे। सूचना की पुष्टि के बाद सदर एसडीपीओ अनित आनंद के नेतृत्व में छह टीमें बनाई गईं, जिनमें पुलिस अधिकारी, दंडाधिकारी और महिला पुलिस बल शामिल थे। इसके बाद एक साथ छापेमारी कर कार्रवाई की गई।
छात्र-युवाओं पर गलत असर की आशंका
गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

