Hazaribagh News: एनसीसी 22 झारखंड बटालियन के द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर

कई रक्तदाता प्रथम बार रक्तदान कर काफी आनंद की अनुभूति की

Hazaribagh News: एनसीसी 22 झारखंड बटालियन के द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर
फाइल फोटो

शिविर में एक अधिकारी, 6 पिआई स्टॉफ़, 15 कैडेट्स, तीन सिविल स्टॉफ़ ने रक्तदान किया।

हजारीबाग: एनसीसी 22 झारखंड बटालियन द्वारा वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन एवं शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के सहयोग से अपने बटालियन में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं रक्त की कमी से पीड़ित व्यक्तियों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्लड मैन निर्मल जैन एवं कमांडिंग ऑफिसर 22 झारखंड बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल एंटोनी हेनरी सेल्वन ने किया। शिविर का शुभारंभ लेफ्टिनेंट कर्नल एंटोनी हेनरी सेल्वन और सूबेदार मेजर यादुवेंद्र सिंह ने रक्तदान करके किया तत्पश्चात एनसीसी कैडेटस गौतम कुमार राणा, मोहम्मद अब्दुल, रोहित उरांव ,विवेक कुमार, रमेश कुमार, केवल कृष्ण, बलविंदर सिंह, सतीश गिरी, अमरदीप ,रिंकी कुमार गुप्ता, चंदन कुमार, रमेश सुआरिन सोरेन, सोनू कुमार साव, रानी रंजन बक्शी, गणेश कुमार, पवन सेठ, पंकज सेठ, सचिन कुमार, निधि कुमारी, आकाश कुमार सोनी और देव जीत गुलरिया आदि 25 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। रक्तदान के पश्चात वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने समस्त रक्त दाताओं के उज्जवल भविष्य की‌ कामना करते हुए उनके इस नेक कार्य के लिए बहुत-बहुत साधुवाद किया साथ ही आयोजकों एवं रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। भारी बरसात के बावजूद, कैडेटस काफी जोश और उमंग के साथ भीगी हुई शर्ट में भी रक्तदान करते रहे समाज में अन्य लोगों के लिए ये प्रेरणा स्रोत है। शिविर में एक अधिकारी, 6 पिआई स्टॉफ़, 15 कैडेट्स, तीन सिविल स्टॉफ़ ने रक्तदान किया।  शिविर को सफल बनाने में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर प्रणीत सहाय, टेक्नीशियन राजीव कुमार, उदय कुमार, गोपाल कुमार, विवेक कुमार, रंजीत कुमार, हेडक्वार्टर के हेड क्लर्क संजय कुमार एवं समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। शिविर में कई रक्तदाता प्रथम बार रक्तदान कर काफी आनंद की अनुभूति की। एंथोनी हेनरी ने कहा कि बरसात की वजह से बहुत से रक्तदाता शिविर में नहीं आ सके ।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल
कांग्रेस विधायक की आपत्ति के बाद परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर, 10 जून को होगी सुनवाई
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि