Hazaribagh News: नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का दिग़वार फुटबॉल मैदान में हुआ फाइनल, सांडी की टीम बनी विजेता

Hazaribagh News: नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का दिग़वार फुटबॉल मैदान में हुआ फाइनल, सांडी की टीम बनी विजेता
file photo

विजेता टीम को सांसद मनीष जायसवाल की ओर से 25 हजार नगद, आकर्षक नमो मेडल और ट्रॉफी एवं उपविजेता सिरका टीम को 15 हजार नगद, आकर्षक मेडल और ट्रॉफी भेंट किया गया ।

हजारीबाग: सांसद खेल महोत्सव- 2025 के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के 09 वें टूर्नामेंट का फ़ाइनल शुक्रवार को रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के दिग़वार फुटबॉल मैदान में हुआ। इस टूर्नामेंट में कुल 24 टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मुकाबला सांडी बनाम सिरका टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच बेहद संघर्षपूर्ण और रोमांचक मुकाबला हुआ और दर्शकों ने भारी बारिश के बीच इस मैच का जमकर मनोरंजन किया। पूरे मैच के खेल समय पर हार- जीत नहीं होने पर  प्लेंटी शूटआउट में सांडी की टीम एक गोल से विजेता बनी। विजेता टीम को सांसद मनीष जायसवाल की ओर से 25 हजार नगद, आकर्षक नमो मेडल और ट्रॉफी एवं उपविजेता सिरका टीम को 15 हजार नगद, आकर्षक मेडल और ट्रॉफी भेंट किया गया ।

फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर, फुटबॉल में किक मारकर और मशाल के समक्ष उपस्थित लोगों को नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प दिलाकर फाइनल मुकाबले का आगाज कराया। मौके पर संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र में नया खेल क्रांति का आगाज हुआ है। आप सबों के सहयोग से नमो फुटबॉल टूर्नामेंट झारखंड प्रदेश का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट बन गया है। इस टूर्नामेंट का मक़सद युवाओं को मैदान से जोड़ना और ग्रामीण क्षेत्र के खेल प्रतिभा को निखारना है। 

मौके पर विशेषरूप से रामगढ़ के भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ़ खोखा सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता रंजीत सिन्हा, सीसीएल सांसद प्रतिनिधि रणजीत पांडेय, रामगढ़ जिला भाजपा महामंत्री राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, जिला मंत्री छोटन सिंह, जिला मंत्री सह सांसद प्रतिनिधि सरदार अनमोल सिंह, जलेश्वर प्रजापति, स्थानीय सांसद प्रतिनिधि मनोज गिरी, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, बलराम महतो, नमो खेल श्रृंखला के संयोजक बंटी तिवारी,  कुलदीप कुशवाहा, शिव कुमार, मुकेश कुमार,  विनोद मिश्रा, शंकर करमाली, सूरज पासवान, रूबी जायसवाल, कांति देवी, किशुन महतो, विनोद कुमार, संजीव कुशवाहा, सुनीता देवी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार