Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल ने टाटीझरिया के धरमपुर में किया विकास कार्यों का निरीक्षण, समस्याओं पर की चर्चा

हमेशा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर खड़ा रहूंगा, आपकी उम्मीदों पर खरा उतरता रहूंगा: मनीष जायसवाल

Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल ने टाटीझरिया के धरमपुर में किया विकास कार्यों का निरीक्षण, समस्याओं पर की चर्चा
सांसद मनीष जायसवाल व अन्य

मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और मैं आपके विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास कर रहा हूँ।

हजारीबाग: लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने शनिवार को मांडू विधानसभा क्षेत्र के टाटीझरिया प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने धरमपुर गाँव में स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। टाटीझरिया प्रखंड मुख्यालय पहुँचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने सांसद मनीष जायसवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे ग्राम पंचायत धरमपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर बातचीत की।

ग्रामीणों ने सांसद मनीष जायसवाल से शिव मंदिर चौक पर स्थित तालाब के गहरीकरण और धरमपुर उपस्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की। इसी क्रम में स्थानीय कलाकार शंकर राम ने अपनी बनाई पेंटिंग भेंट कर सांसद का अभिनंदन किया।

इसके बाद सांसद जायसवाल ने ग्रामीणों के साथ निर्माणाधीन दुर्गा मंडप का निरीक्षण किया और मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए टाइल और मार्बल देने का आश्वासन दिया।

मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और मैं आपके विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास कर रहा हूँ। लोकसभा सत्र में व्यस्त रहने के बाद अब मैं आपके बीच हूँ और आपकी समस्याओं के समाधान के लिए वचनबद्ध हूँ। उन्होंने यह भी कहा कि वह हमेशा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने की परिवहन विभाग की समीक्षा, दिए कई कड़े निर्देश

उक्त अवसर पर  मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह, टाटीझरिया मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह, प्रमुख सह टाटीझरिया सांसद प्रतिनिधि संतोष मंडल, भाजपा नेता सुनील कुमार सिंह, लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, विष्णुगढ़ सांसद प्रतिनिधि दीपू भाई, राजेश यादव, कृष्णा साव, सुनील कुमार साव, रजनीकांत चौधरी, पंकज मंडल, झुनझुन गुप्ता, महेश अग्रवाल, राजा यादव, निखिल सिंह, सुशांत सिंह, धरमपुर के मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव, शंकर राम, लखन विश्वकर्मा, सुरेश प्रजापति, सुरेश कुमार, जीतन कुमार, चमन साव, गजाधर प्रसाद, रवि वर्णवाल, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

यह भी पढ़ें: केरेडारी में पुलिस मुठभेड़, राहुल दुबे गैंग का एक अपराधी घायल; एक गिरफ्तार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार