Hazaribagh News: हजारीबाग सदर एसडीएम कार्यालय में कट ऑफ डेट को लेकर हुई त्रिपक्षी वार्ता

एनटीपीसी 10 दिनों के अंदर हायर अथॉरिटी को भेजेंगे लेटर

Hazaribagh News: हजारीबाग सदर एसडीएम कार्यालय में कट ऑफ डेट को लेकर हुई त्रिपक्षी वार्ता
file photo

युवाओं के द्वारा कट ऑफ़ डेट 2016 को को सुधार करते हुए कट ऑफ डेट को फिक्स नहीं करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।

हजारीबाग: बड़कागाँव एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोलखनन परियोजना के द्वारा निर्धारित 2016 कट ऑफ डेट को लेकर हजारीबाग अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय तत्वाधान में त्रिपक्षीय वार्ता हुई जिसमें जिला प्रशासन की ओर से एसडीओ बैजनाथ कांमति, जिला भजन पदाधिकारी निर्भय कुमार, एनटीपीसी के अधिकारी तथा युवा विस्थापित संघर्ष मोर्चा के वरिष्ठ सात सदस्य  गण शामिल हुए। वार्ता को लेकर एसडीओ बैजनाथ कांमति ने बताया कि त्रिपक्षीय वार्ता में एनटीपीसी ने कट ऑफ डेट को लेकर 10 दिनों का मोहलत मांगा है, 10 दिनों के अंदर कंपनी की ओर से हायर अथॉरिटी के पास पत्र भेजी जाएगी और मार्गदर्शन प्राप्त किया जाएगा। ऊपर के आदेशानुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वार्ता में कई बिंदुओं पर चर्चा भी हुई, बताते चलें कि युवा विस्थापित संघर्ष मोर्चा समिति की ओर से विगत 69 दिनों से कट ऑफ़ डेट में सुधार करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान युवा विस्थापित संघर्ष मोर्चा के सदस्यों को मजबूरन दो बार सड़क पर भी उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा, जिसके कारण कंपनी को करोड़ों रुपया का नुकसान भी उठाना पड़ा है।

कट ऑफ़ डेट 2016 को इस तरह से समझे 

पकड़ी बरवाडीह कोल खनन परियोजना के अंतर्गत प्रभावित एवं विस्थापित क्षेत्र के, जिनका उम्र 2016 में 18 वर्ष पूर्ण हो चुका हो, उन्हें ही एकल परिवार के रूप में कंपनी के द्वारा विस्थापन का लाभ दिया जाएगा। 2016 के बाद 18 वर्ष की उम्र पार करने वालों को एकल परिवार , विस्थापन का लाभ नहीं मिलेगा। इसी के विरोध में युवा विस्थापित संघर्ष मोर्चा के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। युवाओं के द्वारा कट ऑफ़ डेट 2016 को को सुधार करते हुए कट अप डेट को फिक्स नहीं करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। 69 दिनों के आंदोलन में अब तक, आंदोलन के समर्थन में कई विधायक, कई बड़े- नेता का समर्थन समिति को मिला है।

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी