Hazaribagh News: सिक्खों के 9 वे गुरु तेग बहादुर सिंह की पालकी जागृति यात्रा असम से पहुंचा हजारीबाग

इंद्रपुरी चौक होते हुए पटना साहिब के लिए रवाना हुई यात्रा

Hazaribagh News: सिक्खों के 9 वे गुरु तेग बहादुर सिंह की पालकी जागृति यात्रा असम से पहुंचा हजारीबाग
File Photo

यात्रा में रांची से पहुंची 20 बुलेट राइडर्स भी आकर्षण का केंद्र थी।

हजारीबाग: सिक्खों के 9 वे गुरु तेग बहादुर सिंह की पालकी और उनके अस्त्र शास्त्र की जागृति यात्रा असम से आरंभ होकर आज गुरुवार को हजारीबाग पहुंचा जहां से विभिन्न जिलों से होते हुए पंजाब तक जाएगी। जागृति यात्रा हजारीबाग  में लगभग दोपहर तक पहुंची। गुरुवार  को हजारीबाग के डेमोटांड़ से खालसा यूथ विंग ने यात्रा का स्वागत किया और नगर प्रवेश करवाया इसके बाद बस स्टैंड, बुढ़वा महादेव, आनंदा चौक होते हुए गुरुद्वारा पहुंची इसके बीच विभिन्न सामाजिक संगठनों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया जिनमें भैया अभिमन्यु प्रसाद, हजारीबाग यूथ विंग, फेडरेशन चैंबर ऑफ कॉमर्स, दिगंबर जैन पंचायत समेत कई सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया।

यात्रा में रांची से पहुंची 20 बुलेट राइडर्स भी आकर्षण का केंद्र थी। गुरुद्वारा में कीर्तन के बाद अटूट लंगर हुआ। जिसके बाद शाम में शहर के इंद्रपुरी चौक होते हुए पटना साहिब के लिए रवाना हुई। मीडिया प्रभारी रोहित बजाज ने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी के बारे में बताया जाता है कि वे मुगल आक्रांता औरंगजेब के खिलाफ लड़ाई लड़े थे जो मुगलों की स्वाधीनता स्वीकार करने के बजाय अपना सर कटवाना उचित समझा वे इस लड़ाई को नहीं लड़ते तो सनातन खतरे में पड़ जाता। इस कारण सिख समुदाय अपने इस गुरु को क्रांति कारी की नजर से देखते हुए उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लेता है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा