Hazaribagh News: गांव-गांव घूमते दिखे पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, जिला प्रशासन और कोल इंडिया को दिए 15 दिन का अल्टीमेटम

पुल बचाओ अभियान’ की चेतावनी..सक्रिय राजनीति में वापसी के दिए संकेत..बढ़ी राजनीतिक हलचल

Hazaribagh News: गांव-गांव घूमते दिखे पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, जिला प्रशासन और कोल इंडिया को दिए 15 दिन का अल्टीमेटम
दौरा करते जयंत सिन्हा व उनके समर्थक

उन्होंने साफ कहा कि जरूरत पड़ी तो ट्रैफिक को पुल पर रोक भी दिया जाएगा ताकि लोगों की जान को खतरे में न डाला जाए।

हजारीबाग: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हजारीबाग के पूर्व सांसद जयंत सिन्हा एक बार फिर सुर्खियों में हैं 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा से टिकट कटने के बाद चर्चा थी कि वह सक्रिय राजनीति से दूर हो चुके हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनका अंदाज़ कुछ और ही कहानी कह रहा है। गांव-गांव का दौरा, मेडिकल कॉलेज से लेकर प्लांट तक का जायजा, और अब जनता के मुद्दों पर मुखर बयान संकेत दे रहे हैं कि जयंत सिन्हा राजनीतिक जमीन पर मजबूती से वापसी की तैयारी में हैं। रांची जाते वक्त गिद्दी रिवर साइड पुल पर खड़े होकर जयंत सिन्हा ने पुल की जर्जर हालत पर गंभीर चिंता जताई।

उन्होंने सीधा सवाल उठाया.. क्या जिला प्रशासन किसी बड़ी त्रासदी का इंतजार कर रहा है? आखिर क्यों इस पुल की मरम्मत अब तक नहीं की गई? उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर जिला प्रशासन और कोल इंडिया ने 15 दिनों के भीतर इस पुल की मरम्मत नहीं की, तो वे खुद जनता के साथ 'पुल बचाओ अभियान' छेड़ेंगे। साथ ही उन्होंने साफ कहा कि जरूरत पड़ी तो ट्रैफिक को पुल पर रोक भी दिया जाएगा ताकि लोगों की जान को खतरे में न डाला जाए।

जयंत सिन्हा ने यह भी चुनौती दी कि अगर प्रशासन को पुल की मजबूती और संरचना पर भरोसा है तो जनता को पारदर्शी रिपोर्ट पेश करें और यह आश्वासन दें कि भविष्य में कोई हादसा नहीं होगा। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विरोधियों के बीच खलबली है और समर्थक इसे उनकी राजनीतिक सक्रियता की वापसी के रूप में देख रहे हैं साथ ही साथ सवाल अब यह भी है कि क्या जयंत सिन्हा का यह आक्रामक तेवर आने वाले दिनों में झारखंड की राजनीति में नई हलचल पैदा करेगा?

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज
प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, हजारीबाग में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क
सारठ में मूसलाधार बारिश का कहर, सारठ–देवघर मुख्य सड़क जलमग्न, आवागमन ठप
ईसाई रीति से शादी करने पर ST सीट से अयोग्य हों सांसद विजय हांसदा: संत कुमार