Hazaribagh News: बेघर होने को मजबूर चम्पानगर का परिवार, बारिश ने छीना आशियाना

Hazaribagh News: बेघर होने को मजबूर चम्पानगर का परिवार, बारिश ने छीना आशियाना
File Photo

चम्पानगर का यह परिवार फिलहाल खुले में गुज़र-बसर कर रहा है।

इचाक/हजारीबाग: ग्राम चम्पानगर, वार्ड नंबर-6 के रहने वाले मूषण पासवान, पिता स्वर्गीय बालो पासवान, इन दिनों अपने परिवार के साथ सड़क पर रहने को मजबूर हैं। लगातार हो रही बारिश से उनका घर पूरी तरह पानी में डूब गया, जिसके कारण वह अपनी मां और छोटे-छोटे बच्चों के साथ खुले आसमान तले जीवन बिताने को विवश हैं।

मदद को आगे नहीं आए जनप्रतिनिधि

परिजनों का आरोप है कि स्थिति की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों और प्रखंड पदाधिकारियों को देने के बाद भी अब तक कोई मदद नहीं मिली। पंचायत की मुखिया काजल देवी ने साफ कहा कि आवास योजना में पंचायत की कोई भूमिका नहीं है, यह प्रखंड स्तर से संचालित होती है।

लगातार बारिश से बढ़ी परेशानी

झारखंड में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चम्पानगर का यह परिवार फिलहाल खुले में गुज़र-बसर कर रहा है और सरकारी मदद की बाट जोह रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान