Hazaribagh News: मुआवजा शिविर पर पथराव, मामले में पांच लोग गिरफ्तार

Hazaribagh News: मुआवजा शिविर पर पथराव, मामले में पांच लोग गिरफ्तार
representational image

5 महिलाएं हजारीबाग हॉस्पिटल में इलाजरत हैं। इसके खिलाफ ग्रामीणों ने सुबह 4:00 बजे से लेकर शाम 4:00 तक कुल 12 घंटे तक बड़कागांव थाने को घेरे रखा, जिसमें कई गांव के ग्रामीण शामिल थे।

बड़कागांव : 12 अगस्त को महुंगाई कला पंचायत भवन में एनटीपीसी कोल माइंस बादाम कोल ब्लॉक के लिए अंबाजीत मौजा अंतर्गत रैयतों के मुआवजा भुगतान हेतु आयोजित शिविर में ग्रामीणों के द्वारा पथराव को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कांड संख्या 207/25 दर्ज किया गया है।जिसमें 93 नामजद एवं 200 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। 13 अगस्त की रात्रि को पुलिस ने कार्रवाई कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जेल भेजे गए लोगों में बादम से दामोदर साव, विक्की कुमार गुप्ता एवं सनी कुमार गुप्ता वहीं हरली गांव से टिकेश्वर कुमार एवं देवनारायण महतो को पुलिस ने जेल भेजा है। गिरफ्तारी के पश्चात थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि कोई भी कानून को अपने हाथ में ना ले जो भी गलत करेंगे उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।निश्चित तौर पर कानूनी कार्रवाई होगी।

वहीं बुधवार की आधी रात को आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर, आरोपियों के परिजनों ने मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने कहा की हम लोगों के साथ पुलिस बर्बरता के साथ मारपीट की है। 5 महिलाएं हजारीबाग हॉस्पिटल में इलाजरत हैं। इसके खिलाफ ग्रामीणों ने सुबह 4:00 बजे से लेकर शाम 4:00 तक कुल 12 घंटे तक बड़कागांव थाने को घेरे रखा, जिसमें कई गांव के ग्रामीण शामिल थे।

855 दिनों से किसान अपनी जमीन को बचाने के लिए कर रहें हैं आंदोलन

ग्रामीणों ने गोंदलपुरा गांव में पिछले 855 दिनों से एनटीपीसी अदानी जेएसडब्ल्यू के अलावा अन्य सभी कोल कंपनियों के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग अपनी जमीन को नहीं छोड़ सकते हैं।चार फसली जमीन से हम लोग हमारा पूरा परिवार सुखी संपन्न जीवन व्यतीत कर रहें है।

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी