HAZARIBAGH NEWS: पंचायत स्तरीय सड़क सुरक्षा अभियान-2025 को लेकर जागरूकता रथ रवाना
मौके पर सदर एसडीओ लोकेश बारंगे, अपर समाहर्ता संतोष सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देव प्रिया, नगर आयुक्त- नगर निगम हजारीबाग, यातायात थाना प्रभारी एवं रोड सेफ्टी हिट एंड रन के सदस्य सुनील कुमार, जिला ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष धनेश्वर राणा एवं कोषाध्यक्ष रंजय कुमार भारती एवं समिति के सभी सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे l
हजारीबाग: जिला उपायुक्त ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर से पंचायत स्तरीय सड़क सुरक्षा अभियान 2025 को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उपायुक्त ने बताया कि यह रथ हजारीबाग जिले में पांच मार्च 2025 से तीस अप्रैल 2025 तक तिथि वार लगने वाले पंचायत स्तरीय सड़क सुरक्षा अभियान- 2025 को लेकर रवाना किया गया है।
उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा से संबंधित पंचायत में लगने वाले शिविर में लोगों को सड़क सुरक्षा मानकों की विशेष जानकारी दी जाएगी l इस नेक कार्य को कर रहे सदस्य एवं सभी सहयोगी धन्यवाद के पात्र हैंl रोड सेफ्टी हिट एंड रन के सदस्य श्री सुनील कुमार ने स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि पंचायत स्तरीय सड़क सुरक्षा अभियान- 2025 को लेकर पंचायत में लगने वाले शिविर में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर सड़क सुरक्षा मानकों के बारे में जानकारी प्राप्त करें वहीं इच्छुक व्यक्ति अपना-अपना ड्राइविंग लाइसेंस एप्लीकेशन फॉर्म अप्लाई करें एवं दूसरे लोगों को भी शिविर में शामिल होने हेतु प्रेरित करें l
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
