Hazaribagh News: करमा और मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में दोनों समुदाय के बीच हुई शांति समिति की बैठक

दोनों समुदाय के लोगों ने शांतिपूर्वक त्यौहार को मनाने का भरोसा दिलाया

Hazaribagh News: करमा और मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में दोनों समुदाय के बीच हुई शांति समिति की बैठक
बैठक में सम्मिलित दोनों समुदाय के लोग

बड़कागांव पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि दोनों समुदाय अपना अपना त्यौहार को शांतिपूर्वक धूमधाम से मनाये किसी को शिकायत का मौका नहीं दें।

हजारीबाग: बड़कागांव प्रखंड में करमा त्यौहार एवं मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में दोनों समुदाय के बीच शांति समिति की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल एवं संचालन बड़कागांव मध्य पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सह समाजसेवी रितेश ठाकुर ने किया। बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने अपने-अपने त्यौहार को लेकर बारी-बारी से बातों को रखा और शांतिपूर्वक त्यौहार को मनाने का भरोसा दिलाया।

बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि बड़कागांव दोनों समुदाय सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने के लिए जाना जाता है सभी मिलजुलकर शांतिपूर्वक त्योहार को मनाए। बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने लोगों को अगाह करते हुए सलाह दिया की करमा त्योहार की रोज करमा डाली विसर्जन के दौरान किसी भी हालत में नदी या तालाब के गहरे पानी में लोग नहीं जाए, क्योंकि कई बार  गहरे पानी में जाने के कारण दुर्घटनाएं घट जाती है और त्योहार बेरंग हो जाता है।

थाना इंस्पेक्टर ललित कुमार ने दोनों समुदाय को अफवाहों से दूर रहने की विशेष सलाह  दी गई है। आगे कहा कि जो भी शरारती तत्व सोशल मीडिया या अन्य किसी भी तरह से त्योहार को खराब करने का प्रयास करेंगे तों उन पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।

बड़कागांव पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि दोनों समुदाय अपना अपना त्यौहार को शांतिपूर्वक धूमधाम से मनाये किसी को शिकायत का मौका नहीं दें।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: झामुमो के सदस्यता समारोह में सैकड़ों लोगों ने थामा पार्टी का दामन

मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल ,सीओ मनोज कुमार ,पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ,प्रमुख फुलवा देवी , सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, 20 सुत्री अध्यक्ष हाजी तबस्सुम, इंस्पेक्टर ललित कुमार, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुईंया, जीप प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम, मुखिया तकरीमुउल्ला खान, प्रतिनिधि दीपक दास, शमशेर आलम, अफवान अंसारी, जानिसार आलम , अख्तर हुसैन, रामसेवक सोनी, इंद्रदेव राम, अरहार गाजी, मोहम्मद शहजाद, अहद रजा के अलावा कई लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: ओमेगा कप टी-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का रोमांच

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा
डीसी हेमंत सती का औचक निरीक्षण: नवाबगंज SC-ST हॉस्टल पहुंचे उपायुक्त, छात्रों की मांग पर तुरंत दी योजनाओं को मंजूरी
Hazaribagh News: विभावि की ऐतिहासिक पहल: 'सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज' के रूप में विकसित होगा विनोबा भावे विश्वविद्यालय
Hazaribagh News: पदभार संभालते ही एक्शन में कमिश्नर विजय गुप्ता, प्रमंडलीय कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का लिया विस्तृत ब्यौरा
गर्मी में 'जलदूत' बनी गिरिडीह पुलिस: थानों के बाहर लगे प्याऊ, एसपी ने खुद पिलाया राहगीरों को ठंडा पानी
Dumka News: निर्बाध बिजली आपूर्ति पर डीसी सख्त, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विद्युत अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कोयला तस्करों पर सुरक्षा बलों का वज्रपात, बूटू बाबू बंगला इलाके में भारी मात्रा में अवैध कोयला नष्ट
बाघमारा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट: कतरास थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने का संकल्प
बाघमारा में कोयला माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन: सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन ने भरे कई अवैध मुहाने
Bokaro News: आर्यिका माताजी हादसे पर जैन समाज का फूटा गुस्सा: गोमिया में निकाला मौन जुलूस, बेरमो एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
झामुमो के पत्र पर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव का बड़ा हमला: "वोट बेचने वालों को हर कदम पर दिखता है भ्रष्टाचार"
Koderma News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला: दहेज हत्या का आरोपी पति अजीत यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल