Hazaribagh News: गृह रक्षकों का 63 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

पारण परेड में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त हुए शामिल

Hazaribagh News: गृह रक्षकों का 63 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न
हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह

प्रशिक्षुओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने हेतु गृह रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ-साथ जिला बल एवं जैप-7 के दक्ष हवलदारों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

हजारीबाग: क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, हजारीबाग में 23 जून 2025 से प्रारंभ हुआ 63 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण आज (24 अगस्त 2025) पारण परेड के साथ संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में कोडरमा जिले के 180 तथा रांची, गोड्डा, गढ़वा, सरायकेला, जमशेदपुर, गिरिडीह एवं धनबाद जिलों से अनुकम्पा के आधार पर नामांकित 38 सहित कुल 218 प्रशिक्षु गृह रक्षक शामिल हुए।

समापन अवसर पर आयोजित पारण परेड में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षु गृह रक्षकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु गृह रक्षकों को भी सम्मानित किया गया। बेहतर फायरिंग के लिए संजीत कुमार यादव को प्रथम तथा प्रितम कुमार सिंह को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रशिक्षुओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने हेतु गृह रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ-साथ जिला बल एवं जैप-7 के दक्ष हवलदारों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विधानसभा समिति के सभापति रामेश्वर उरांव ने की राजस्व संग्रहण की समीक्षा

इस दौरान जिला समादेष्टा रोहित आनंद मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विधायक मनोज कुमार यादव ने आयोजित किया 52वां साप्ताहिक 'जनता दरबार', सुनीं जनसमस्याएं

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

बंगाल में समुद्र से बरामद हुआ लापता ट्रॉलर, 9 की मौत, 6 मछुआरे अब भी लापता बंगाल में समुद्र से बरामद हुआ लापता ट्रॉलर, 9 की मौत, 6 मछुआरे अब भी लापता
नामांकन के तुरंत बाद वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, तेज प्रताप बोले- राजनीतिक साजिश
रांची में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, दीपिका पांडेय सिंह ने महिलाओं की भूमिका को बताया अहम
खान सर को बड़ी राहत! फायरिंग केस में पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
ग्रामीण विकास योजनाओं पर केंद्र-राज्य की अहम बैठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की समीक्षा
Breaking: सलमान खान की 'मातृभूमि' इस साल नहीं होगी रिलीज? सामने आई बड़ी वजह
99,639 करोड़ निवेश पर BJP का बड़ा हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुरानी घोषणाओं की री-पैकेजिंग
धोनी के सबसे भरोसेमंद साथी स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद छोड़ी CSK
बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर
प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्रुखाबाद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
घायल पहलवान अनंत मुर्मू के लिए मसीहा बनीं जूली हेम्ब्रम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा