Gumla News: प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत जिले में 23 सड़कों का निर्माण कार्य जारी, मुख्यधारा से जुड़ेंगे कई गाँव

27 से अधिक टोलों के क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ेगी सड़कें

Gumla News: प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत जिले में 23 सड़कों का निर्माण कार्य जारी, मुख्यधारा से जुड़ेंगे कई गाँव
निर्माणाधीन सड़क

परियोजना के तहत 76.75 किमी लंबी सड़कों का निर्माण किया जाना है, जिसमें 74 करोड़ 84 लाख 68 हजार की लागत स्वीकृत की गई.


गुमला: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल से गुमला जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुलभ बनाने और विकास को गति प्रदान करने केलिए प्रधानमंत्री जन-मन योजना के अंतर्गत कुल 23 सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, इन सड़कों का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, गुमला द्वारा किया जा रहा है. परियोजना के तहत 76.75 किमी लंबी सड़कों का निर्माण किया जाना है, जिसमें 74 करोड़ 84 लाख 68 हजार की लागत स्वीकृत की गई है.

 

यह भी पढ़ें क्या है भारतीय नौसेना का ‘मिलन 2026’ अभ्यास, जहां से लौटते समय डूबा ईरानी युद्धपोत IRIS Dena

ग्रामीण इलाके का होगा विकास

 

यह सभी सड़कें विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए बनाई जा रही हैं. यह परियोजना 23 गाँवों और उनके अंतर्गत आने वाले लगभग 27 से अधिक टोलों के क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ेगी, इससे लगभग 6000 से अधिक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा, साथ ही स्थानीय और आस-पास के अन्य गांवों को भी इसका लाभ होगा. यह कनेक्टिविटी इन क्षेत्रों के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

यह भी पढ़ें Dumka News: बीडीओ ने किया कनीय अभियंता और सभी पंचायत सचिव के साथ समीक्षा बैठक

 

इस परियोजना से बिषुनपुर प्रखंड में 5, घाघरा प्रखंड में 4, गुमला सदर प्रखंड 1, चैनपुर प्रखंड में 8, एवं डुमरी प्रखंड में 4 सड़कों का निर्माण हो रहा है. जिला प्रशासन गुमला इन विकास परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें दो बाइक के बीच भीषण टक्कर, तीन घायल 

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

श्री चैती दुर्गा पूजा मंदिर में हुई बैठक, नंद किशोर सिंह चंदेल फिर चुने गए अध्यक्ष श्री चैती दुर्गा पूजा मंदिर में हुई बैठक, नंद किशोर सिंह चंदेल फिर चुने गए अध्यक्ष
Palamu News : खेत में मिला युवक का शव, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
कायस्थ समाज को एकजुट करने पर जोर, हजारीबाग में हुई महत्वपूर्ण बैठक
बोकारो समाहरणालय में लगा जनता दरबार, डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने सुनी लोगों की समस्याएं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने CDS जनरल अनिल चौहान के साथ की अहम बैठक, जारी हुआ मिलिट्री विजन डॉक्यूमेंट
Ranchi News : डीपीएस में अत्याधुनिक एम्बुलेंस सुविधा का शुभारंभ, छात्रों की सुरक्षा को मिली नई मजबूती
Harley-Davidson RMCR Concept Bike लॉन्च: 1250cc पावरफुल कैफे रेसर की पूरी डिटेल्स
Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी से आउटसोर्सिंग कंपनियों की शिकायत
Dhanbad News: विवाहित पुत्री को नियोजन देने की मांग, 10 मार्च से भूख हड़ताल की चेतावनी
Dhanbad News: प्रिंस खान गिरोह के अपराधी को पुलिस ने दबोचा, कई गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला
Pakur News: पत्थरघट्टा जांच चौकी पर चला वाहन जांच अभियान
Pakur News: योग प्रशिक्षण अभियान से लोगों को किया गया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक