Godda News: नयानगर मोड़ के पास हथियार के साथ दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

हथियार की खरीद बिक्री करने आये थे नयानगर मोड़

Godda News: नयानगर मोड़ के पास हथियार के साथ दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल
मामले की जानकरी देते पुलिस अधिकारी.

महागामा थाना अन्तर्गत नयानगर मोड़ के पास गठित टीम के द्वारा छापामारी कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध आग्नेयास्त्र एवं गोली के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया.

गोड्डा: विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक, गोड्‌डा के निर्देशानुसार चन्द्रशेखर आजाद, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के नेतृत्व में महागामा अनुमण्डल के अलग-अलग थाना क्षेत्र में अवैध आग्नेयास्त्र मादक पदार्थ, शराब की तस्करी एवं कारोबार के विरूद्ध बीते शुक्रवार (25 अक्टूबर) को छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से पुलिस को हथियार बरामद हुए हैं. 

दरअसल, महागामा थाना पुलिस अधीक्षक, गोड्डा को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम नयानगर मोड़ के पास कुछ व्यक्तियों के द्वारा अवैध आग्नेयास्त्र की खरीद बिक्री की जा रही है। उक्त सूचना के आधार पर महागामा थाना अन्तर्गत नयानगर मोड़ के पास गठित टीम के द्वारा छापामारी कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध आग्नेयास्त्र एवं गोली के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. इस सन्दर्भ में महागामा थाना काण्ड सं0-191/24 दिनांक-25.10.2024 धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट अंकित किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1.शौकत अली उर्फ शक्ति पे० शेख मजरूल हक
2.अमन राज पे० अजय साहू, दोनों सा० हनवारा, थाना हनवारा, जिला गोड्डा।

बरामद सामान 

1.देशी पिस्टल-01 (एक) अदद
2.मैगजीन-02 (दो) अदद
3.जिन्दा कारतूस 7.65 एम०एम० का 09 (नौ) अदद

यह भी पढ़ें कलश शोभायात्रा के साथ सप्त दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ

वाहन चेकिंग में टोटो से 72 बोतल अवैध शराब बरामद

इधर हनवारा थाना अन्तर्गत मिल्की चौक के पास शुक्रवार को वाहन जाँच के दौरान एक टोटो से 72 बोतल भिन्न-भिन्न कम्पनियों का अलग-अलग मात्रा का अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शिशुपाल (30 वर्ष) है. है। इस सन्दर्भ में हनवारा थाना काण्ड सं0-60/24 दिनांक 25.10.24 धारा-274/275 बी०एन०एस० एवं 47 (ए) उत्पाद अधिनियम अंकित किया गया है।

यह भी पढ़ें Dhanbad News: सिंदरी दूबे अखाडा रोहडाबांध में मारपीट, त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं

बरामद सामान 

1.अंग्रेजी शराब-375 एम०एल० का-72 (बहत्तर) बोतल 1
2.टोटो रिक्शा-01 (एक)

यह भी पढ़ें वक्त का हर शै गुलाम… नीतीश की विदाई की बस इत्ती-सी कहानी है

 

 

 

 

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

साहिबगंज होकर नई ट्रेनों और सुविधाओं की मांग, डीआरयूसीसी सदस्य ने रेलवे को भेजे 18 प्रस्ताव साहिबगंज होकर नई ट्रेनों और सुविधाओं की मांग, डीआरयूसीसी सदस्य ने रेलवे को भेजे 18 प्रस्ताव
Sahebganj News : गंगा संरक्षण मामले में एनजीटी में बुधवार को होगी सुनवाई, अरशद नसर की याचिका पर टिकी नज़र
गोलपहाड़ी गायत्री शक्तिपीठ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
PMO कैसे काम करता है? प्रधानमंत्री कार्यालय की संरचना, भूमिका और असली ताकत समझिए
टी-20 वर्ल्ड कप जीतते ही टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, बीसीसीआई ने दिए 131 करोड़
झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 12 मार्च तक बारिश की संभावना
Jamshedpur News : काम के दौरान दूसरी मंजिल से गिरकर ठेका मजदूर की मौत
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मिला लापता नाबालिग इस्माइल प्रधान, परिजनों ने ली राहत की सांस
Khunti Accident: बच्चों को बचाने के प्रयास में पलटा ऑटो, 12 यात्री घायल
प्रयास एक कदम के ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण का समापन, 50 महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र
श्री चैती दुर्गा पूजा मंदिर में हुई बैठक, नंद किशोर सिंह चंदेल फिर चुने गए अध्यक्ष
Palamu News : खेत में मिला युवक का शव, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम