मृतक के परिजनों को ढाँढस देने पहुंचे विधायक
On

बगोदर(गिरिडीह): बगोदर थाना क्षेत्र के करम्बा निवासी प्रेमचंद महतो के 25 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार की मौत एक बिल्डिंग से गिरकर हो गयी। इसकी सूचना मिलने के बाद बगोदर विधायक नागेंन्द्र महतो करम्बा गांव पहुंच कर मृतक के परिजनों से मिले और उन्हें इस दुख की घड़ी में ढाँढस बंधाया।
बताया जाता है कि मृतक युवक मनोज कुमार बीते छह महीने पूर्व ही मुंबई काम करने के लिए गया था और वहां बिल्डिंग में मजदूरी का काम करता था। जहां काम करने के दौरान ही गिरने से उसकी मौत हो गई। वहीं शव को वहां पर रह रहे स्थानीय लोगों की मदद से गांव लाया गया।
घटना से पूरे परिजन में शोक की लहर है। मनोज की शादी एक साल पहले ही हुई थी। वहीं घटना की जानकारी प्रवासी मजदूरों के हित में काम कर रहे हैं सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने दी है।
Edited By: Samridh Jharkhand