Giridih News: नगर निगम सफाई कर्मियों की आक्रोश रैली, 6 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Giridih News: नगर निगम सफाई कर्मियों की आक्रोश रैली, 6 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
file photo

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं तो नगर निगम के लगभग 200 सफाई कर्मचारी सामूहिक रूप से हड़ताल पर चले जाएंगे।

गिरिडीह: झारखंड लोकल बॉडीज फेडरेशन के बैनर तले नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को आक्रोश रैली निकाली। रैली पूरे जिले में भ्रमण कर कर्मचारियों की समस्याओं और उनकी 6 सूत्री मांगों को सार्वजनिक किया गया।

कर्मचारियों ने बताया कि वर्षों से नगर निगम में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, कलाकर्मी एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों की सेवा को वरीयता के आधार पर नियमित किया जाए। इसके साथ ही मध्यप्रदेश सरकार की तर्ज पर नियमितीकरण का निर्णय लिया जाए। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार के आदेश के आलोक में नियमित कर्मियों को पेंशन, ग्रेज्युटी और बीमा का पूर्ण भुगतान कराया जाए तथा वेतन और पेंशन स्थापना मद का आवंटन समय पर दिया जाए।

इसके अलावा विगत एकरारनामा, जो राज्य सरकार और निकाय कर्मियों के बीच हुआ था, उसे जल्द कार्यान्वित करने की मांग उठाई गई। साथ ही मृत दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के आश्रितों को नियमानुसार नियुक्ति देने की भी मांग की गई।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं तो नगर निगम के लगभग 200 सफाई कर्मचारी सामूहिक रूप से हड़ताल पर चले जाएंगे।

यह भी पढ़ें Chaibasa News: घरेलू विवाद में पति ने की गला दबाकर पत्नी की हत्या

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP
हजारीबाग में राजस्व कार्यशाला आयोजित, प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने दिए अहम निर्देश
सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत, उच्च न्यायालय ने दर्ज प्राथमिकी की रद्द
जियोन झरना संथाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह में शामिल हुए सांसद और विधायक
कुलेश भंडारी के नेतृत्व में पाहाड़िया गांवों में मजबूत हो रहा वाइल्ड फूड फॉरेस्ट अभियान
जमुआ में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन, किसानों से एमएसपी पर धान बेचने की अपील
बांके बिहारी मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कमेटी, यूपी सरकार और एमवीडीए को नोटिस
Chaibasa News: ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, गांव में आक्रोश
उड़ान आईएएस एकेडमी में हिंदी साहित्य भारती की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
गिरिडीह से कोलकाता–पटना समेत प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सेवा की मांग, चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना
Giridih News : पचम्बा में मामूली विवाद के बाद पंच की बैठक में भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई ईंट-पत्थरबाजी
Giridih News :बादीडीह में अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से वृद्ध की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम