Giridih News: महात्मा गांधी को खरगडीहा गोशाला आये 100 वर्ष हुए पूरे

6 सितम्बर को पैदल यात्रा कार्यक्रम की तैयारी

Giridih News: महात्मा गांधी को खरगडीहा गोशाला आये 100 वर्ष हुए पूरे
बैठक में सम्मिलित लोग

बैठक में प्रखण्ड क्षेत्र के अलावे जिला मुख्यालय से भी कई गणमान्य समाजसेवी और विभिन्न दलों के लोग पंहुचे.

गिरिडीह: महात्मा गांधी जी की शताब्दी वर्षगांठ की तैयारी को लेकर मिर्जागंज खरगडीहा स्थित गोशाला में रविवार को एक सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया. महात्मा गांधी 6 सितम्बर 1925 को खरगडीहा आये थे. खरगडीहा में कुछ देर रुके पुनः परगोडीह में कुछ देर तक लोगों को संबोधित कर वहां से पैदल गिरीडीह पचम्बा गोशाला तक पैदल यात्रा किये.

गांधी जी के इस यात्रा के 100वर्ष पूरे हुए. इस यात्रा के याद को ताजा करने के लिए  कार्यक्रम की तैयारी को  लेकर बैठक की गयी .
ताकी वर्तमान पीढ़ियों को इसकी जानकारी मिल सके. बैठक की अध्यक्षता प्रो प्रफ्फुल राय ने की. बैठक में प्रखण्ड क्षेत्र के अलावे जिला मुख्यालय से भी कई गणमान्य समाजसेवी और विभिन्न दलों के लोग पंहुचे. जिसमें मुख्य रूप से कृष्ण मुरारी शर्मा, राजेश कुमार सिन्हा, विकास कुमार, सुरंजन सिंह, चीना खान, मो जुल्फिकार अली, मो.अली हुसैन, वैद्यनाथ, कृष्णकांत, रामदेव विश्व बंधु, डीएमडी अलगुडिया, मो आलम अंसारी, दिवस कुमार, सुंदर राम भदानी, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार राय, शंकर पांडेय, प्रो० प्रफुल्ल राय, सच्चिदानंद सिंह, अशोक पासवान, रोहित दास,अशोक पासवान, पत्रकार आशीष भदानी, चंदन प्रसाद सहित कई लोग शामिल थे .

बैठक में खरगडीहा गोशाला से पैदल पचम्बा गोशाला तक जाने की सहमति बनी. पचम्बा गोशाला में रात्रि कार्यक्रम आयोजित की भी बात हुई . 
आगामी 4 सितम्बर को खरगडीहा स्थित बेसिक स्कूल में पुनः बैठक कर अंतिम निर्णय कर पैदल यात्रा कार्यक्रम आयोजित की जाएगी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री ने दी कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को बधाई राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री ने दी कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को बधाई
ईडी का धनबाद में एलबी सिंह और गणेश यादव के 25 ठिकानों पर छापा
डीसी के हस्तक्षेप के बाद बीएसएल के मृत कर्मचारी सुभाष मोदी के परिजनों का अनशन समाप्त, बनी सहमति
सर्पदंश से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम
राजग की 'मंगल मिलन' बैठक में संसदीय रणनीति पर मंथन, पीयूष गोयल और लल्लन सिंह ने दिया प्रेजेंटेशन
संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग
गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत दुमका में निकली रैली, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा प्रार्थना-पत्र
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार