Giridih News: कोर्ट से जमीन की डिग्री होने के बाद भी विपक्ष द्वारा किया जा रहा है निर्माण कार्य, विभागीय कार्यालय के चक्कर लगा रहा है पीड़ित

Giridih News: कोर्ट से जमीन की डिग्री होने के बाद भी विपक्ष द्वारा किया जा रहा है निर्माण कार्य, विभागीय कार्यालय के चक्कर लगा रहा है पीड़ित
प्रहलाद कुमार(पीड़ित)

वर्तमान में इसका एक भूखंड पर विपक्षियों द्वारा गृह निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, जिसे लेकर उन्होंने धनवार थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर निर्माण कार्य रोकने की मांग की।

गिरिडीह: जिले के गावां थाना क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय प्रहलाद कुमार धनवार में अपने एक जमीन पर उनके विपक्षियों द्वारा हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए धनवार से लेकर जिला मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। हैरत की बात तो यह कि उनके इस जमीन को लेकर न्यायालय में पहले ही डिग्री मिल चुकी है, बावजूद उनके विपक्षियों द्वारा निर्माण कार्य जारी है। इस सम्बन्ध में उन्होंने धनवार थाना, खोरीमहुआ अनुमंडल, जिला पुलिस अधीक्षक एवं गिरिडीह उपायुक्त को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाए हैं।

जानकारी देते हुए प्रह्लाद कुमार ने बताया कि 20 वर्ष पूर्व धनवार थाना क्षेत्र के खाता नंबर 17 प्लाट नंबर 815 में 14 डिसमिल जमीन खरीदे थे। किंतु इसे लेकर उनके विपक्षियों द्वारा जमीन को हड़प लिया गया था, जिसके बाद उन्होंने न्यायालय में मुकदमा दायर किया था। वर्ष 2006 में कोर्ट ने उन्हें जमीन की डिग्री करा दी लेकिन दखल नहीं करवाया, जिसे लेकर अभी तक न्यायालय में मामला चल रहा है। वर्तमान में इसका एक भूखंड पर विपक्षियों द्वारा गृह निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, जिसे लेकर उन्होंने धनवार थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर निर्माण कार्य रोकने की मांग की। लेकिन जब निर्माण कार्य पर पुलिस ने रोक नहीं लगवाया तो उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन दिया और शुक्रवार को जनता दरबार में में गिरिडीह उपायुक्त से मिलकर फरियाद लगाए। इसके साथ ही गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाए हैं।

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट