Giridih News: संत थॉमस स्कूल का भव्य उद्घाटन, सरिया में शुरू हुई नई शिक्षा की पहल

क्षेत्र के बच्चों को मिलेगी उच्च स्तरीय और आधुनिक शिक्षा

Giridih News: संत थॉमस स्कूल का भव्य उद्घाटन, सरिया में शुरू हुई नई शिक्षा की पहल
(फोटो)

सरिया: रविवार को सरिया कलाली रोड स्थित एसएफसी गोदाम के बगल में संत थॉमस स्कूल का उद्घाटन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह तथा नवनिर्वाचित सरिया नगर पंचायत की अध्यक्ष शोभा देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्कूल का शुभारंभ किया।स्कूल के संचालक मोती मंडल ने बताया कि यह स्कूल नर्सरी से लेकर कक्षा 10वीं तक की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पर्याप्त खेल का मैदान भी उपलब्ध कराया गया है, जहां छात्र-छात्राएं खेल-कूद और अन्य गतिविधियों में भाग ले सकेंगे।

उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और अभिभावकों की उपस्थिति रही। पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह एवं अध्यक्ष शोभा देवी ने स्कूल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह स्कूल क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।यह नया शैक्षणिक संस्थान सरिया एवं आसपास के इलाकों के बच्चों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगा, जहां आधुनिक शिक्षा के साथ शारीरिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार
LPG Gas VS Solar Cooker: गैस और बिजली से छुटकारा, धूप से चलने वाला चूल्हा बना नया विकल्प
ठाणे टेस्ट ड्राइव हादसा: टाटा सिएरा 20 फीट गड्ढे में गिरी, रिपेयर का खर्च कौन भरेगा? पूरी डिटेल
गरगा डैम में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, उपायुक्त ने जताया शोक
Bokaro News : उपायुक्त ने मानवता का परिचय देते हुए अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, आश्रम और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां
गिरिडीह में जर्जर सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, सुनील खंडेलवाल ने मरम्मत की उठाई मांग
Hardik Pandya पर तिरंगा विवाद: T20 World Cup जश्न के बाद दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला
Elon Musk चेतावनी: बच्चों से दूर रखें ChatGPT, कनाडा स्कूल शूटिंग में AI की भूमिका
Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल