Giridih News: मंत्री बनने पर आंगनबाडी कर्मचारी संघ ने सुदिव्य कुमार को दी बधाई
नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री बने सुदिव्य कुमार
संघ के प्रदेश मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह नयन ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार ने अपने विधायकी कार्यकाल में आंगनबाडी सेविका और सहायिका की मांगों पर सकारात्मक पहल किये थे.
गिरिडीह: झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाडी कर्मचारी संघ की ओर से रविवार को नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को मंत्री बनने पर बधाई दी है. संघ के प्रदेश मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह नयन के नेतृत्व संघ के नेताओं ने उनके आवास पर उनसे मिलकर बधाई दी.

मौक़े पर उनके साथ देवन्ती देवी, विरमा कुमारी, प्रयाग प्रसाद यादव, प्रदीप कुमार, चंपा देवी, सुगनी देवी समेत कई सेविका और सहायिका मौजूद थी.
सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।
'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।
