विकास की नई इबादत लिखूंगा: चंद्रप्रकाश चौधरी
On
रांची: जल संसाधन, पेयजल स्वच्छता मंत्री सह गिरिडीह के आजसू प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा है कि मुझे आप केवल 5 साल का अवसर दें तो मैं गिरिडीह में विकास की नई परिभाषा गढ़ दूंगा। कहा कि आप सभी को भरोसा दिलाता हूं कि आपनी उम्मीद पर पूरी तरह से खरा उतरुंगा। वे जिले के लोगों को संबोधित कर रहे थे। श्री चौधरी ने कहा कि रामगढ़ में मैने बतौर विधायक व मंत्री भरपूर विकास का काम किया है। ठीक इसी प्रकार सांसद के रुप में भी विकास करने का माद्दा है। वे आज पेटरवार में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों से रु-ब-रु हो रहे थे।
झामुमों छोड़ आजसू का दामन थामा:
झामुमो के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पेटरवार में आजसू का दामन थाम लिया। आजसू पार्टी में आये लोगों में बंशीधर धर मांझी, बलेश्वर मांझी, राजेंद्र मांझी, गुरेश मांझी, बुधन रजवार, फागु रजवार, महावीर मांझी, संतोष रजवार, सुखदेव मांझी, गोपाल मांझी, रवि मांझी, राधा मांझी, बागेश्वर मांझी, जादू रजवार, मुरली रजवार, शंकर मांझी, अर्जुन मांझी, सूर्यनाथ मांझी, हीरालाल करमाली, आनंद करमाली, कांति करमाली, सुनील करमाली, झमरू करमाली, ब्रजेश करमाली, शंकर करमाली, आशीष कुजुर, सुनील केवट, सिकंदर केवट, राजेंद्र करमाली, संतोष करमाली, प्रकाश करमाली, धनंजय करमाली, प्रमोद करमाली, प्रकाश करमाली, संजय करमाली, चरकू करमाली, मुकेश करमाली, विनोद करमाली, फागु करमाली, जगत करमाली, लक्ष्मी करमाली, सुकरमणी देवी उर्मिला देवी आदि के नाम शामिल हैं. मौके पर योगेश बेदिया, श्रीलाल हांसदा, रितेश सिन्हा, कुमार अनुज, संटू सिंह, चंदन सिन्हा, महेश महतो, प्रदीप महतो, नरेंद्र महतो,बहादुर महतो एवं भदरु महतो शामिल थे।
Edited By: Samridh Jharkhand
