मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की सोच जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा कल्याणकारी रही है: कल्पना सोरेन

महिलाओं में यात्रा को लेकर दिखा ख़ासा उत्साह, हज़ारों की संख्या में हुईं शामिल

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की सोच जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा कल्याणकारी रही है: कल्पना सोरेन
मंईयाँ सम्मान यात्रा में शामिल कल्पना सोरेन और मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवं मंत्री मिथिलेश ठाकुर.

मंईयाँ सम्मान यात्रा दूसरे दिन गढ़वा के रामा साहू उच्च विद्यालय के मैदान से शुरू हुई. महिला,बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री बेबी देवी, पर्यटन मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवं विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन कार्यक्रम में शामिल हुईं.

गढ़वा: मंईयाँ सम्मान यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत हज़ारों महिलाओं के साथ गढ़वा जिले के रामा साहू उच्च विद्यालय के मैदान से हुई. यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम को मंत्री बेबी देवी, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवं विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने संबोधित किया. सभी ने सरकार द्वारा चलायी जा रही झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना समेत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी. 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की सोच लोगों के लिए हमेशा रही है कल्याणकारी

विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा सेवा, सरोकार और सम्मान के तहत महिलाओं को उनका अधिकार झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना के रूप में देकर सम्मानित करने का कार्य किया गया है. सरकार द्वारा चलायी जा रही सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, अबुआ आवास योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना से लाभुकों को लाभान्वित कर उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है. उन्होंने  कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की सोच गरीब-गुरबा, पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक एवं जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा कल्याणकारी रही है. स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन, आवास व सभी प्रकार की बुनियादी विकास के लिए वर्तमान सरकार प्रतिबद्ध है.

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना की राशि मे की जाएगी वृद्धि

माननीय मंत्री बेबी देवी ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना से महिलाएं सशक्त हो रही हैं. महिलाओं के हितों को देखते हुए भविष्य में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना की राशि मे वृद्धि भी की जाएगी. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर वर्ष 12000 रुपए (प्रत्येक माह 1000 रुपये) की राशि सीधे उनके खाते में दी जा रही है, जिससे वे स्वालंबन की ओर अग्रसर हैं. उन्होंने कहा कि जिन माताओं, बहनों का नाम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अब तक नहीं जुड़ पाया है, उनका भी नाम युद्धस्तर पर जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. कुछ आंशिक त्रुटियों के कारण जिनका पैसा खाते में अब तक नहीं पहुंचा है, ऐसे लोगों के भुगतान प्रक्रिया में आ रही समस्याओं को दूर कर जल्द से जल्द उनके खाते में राशि देने का कार्य किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मंशा है कि झारखंड की माताएँ एवं बहने पूरे मान-सम्मान के साथ रहें 

मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाई गई है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मंशा है कि झारखंड की माताएँ एवं बहने पूरे मान- सम्मान के साथ रहें. सरकार उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रयत्नशील है.उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में गढ़वा जिला समेत झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य किया गया है. पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री रहते हुए गढ़वा जिले में ही नहीं, वरन पूरे राज्य में पेयजल के क्षेत्र में समुचित कार्य किया गया है. उन्होंने कहा कि पहले गढ़वा जिला की छवि एक पिछड़े जिले के तौर पर होती थी, परन्तु अब माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में गढ़वा की सूरत बदल गयी है. सड़क, खेल मैदान, पार्क, नगर भवन समेत कई योजनाओं के तहत विकास कार्य किया गया है. उन्होंने कहा कि खेलकूद, पर्यटन एवं कला संस्कृति विभाग की मिली नई जिम्मेदारी के तहत गढ़वा में खेलकूद एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई कार्य किये गए हैं. आगे भी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में नित नए विकास के आयाम गढ़े जाएंगे.

यह भी पढ़ें डालमिया भारत ग्रुप ने मनाया सेवा दिवस, सतत विकास और समाज सेवा पर रहा फोकस

मंईयाँ सम्मान योजना की राशि सिर्फ एक राशि ही नहीं बल्कि महिलाओं को अधिकार,सम्मान देने एवं सशक्त करने की एक महत्वपूर्ण पहल है

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि कि वर्तमान सरकार द्वारा आम जनों के हितों के लिए बहुत सारी कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह मेरे लिये सौभाग्य की बात हैं कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के प्रति आभार प्रकट करने का मौक़ा उन्हें मंईयाँ सम्मान यात्रा के दौरान मिल रहा है. उन्होंने कहा कि काफ़ी कम समय के लिए मिले दायित्वों का निर्वहन झारखंड के लोगों की सेवा कर कर रहीं हैं . कृषकों के हितों में कार्य करने का काम किया है. बड़ी संख्या में कृषकों के ऋण की माफ़ी कराने का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में सीधे एक वर्ष में 12000 रुपये सिर्फ एक राशि ही नहीं है, बल्कि महिलाओं को अधिकार देने, उन्हें सम्मान देने एवं सशक्त करने की एक महत्वपूर्ण पहल है.

यह भी पढ़ें बीएसएल में गैस सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

हजारीबाग में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश हजारीबाग में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
स्वर्णरेखा पुल निर्माण को लेकर विधायक ने उठाए सवाल, पथ निर्माण विभाग पर पक्षपात का आरोप
एमएमके हाई स्कूल, बरियातू में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, 250 से अधिक मॉडल प्रदर्शित
साहिबगंज के प्रशांत शेखर को "सार्क 2025 अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा
श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में बैडमिंटन, कैरम एवं चेस खेल का सिंगल्स व डबल्स फाइनल
झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति, आदिवासी संस्कृति और जनसांस्कृतिक समागम में होंगी मुख्य अतिथि
प्रखण्ड स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक आयोजित, विकास कार्यों की समीक्षा
Chaibasa News: नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
नेपाल से आए संताल आदिवासी प्रतिनिधिमंडल का पाथरा आश्रम में पारंपरिक स्वागत, सांस्कृतिक एकता का संदेश
बीएचयू के 105वें दीक्षांत समारोह में अमन कुमार को एम.ए. हिंदी साहित्य की उपाधि
ठंड से राहत: रानीश्वर में गरीब व वृद्धजनों को मिला कंबल
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक, 8 आवेदकों को मिली स्वीकृति