Dumka news: सोहराय पर्व के अवसर पर बच्चों के बीच कॉपी, कलम सहित अन्य सामग्री का किया गया वितरण

सबसे पहले बच्चों ने पूज्य स्थल मंझी थान में पूजा अर्चना किया

Dumka news: सोहराय पर्व के अवसर पर बच्चों के बीच कॉपी, कलम सहित अन्य सामग्री का किया गया वितरण
सोहराय पर्व के अवसर पर बच्चों के बीच कॉपी, कलम सहित अन्य सामग्री का किया गया वितरण

दुमका: सोहराय पर्व के पावन अवसर में प्रगनैत राम सोरेन मेमोरियल ट्रस्ट और सरी धर्म अखड़ा के संयुक्त तत्वधान में दुमका प्रखंड के धतिकबोना गांव में शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर बच्चों के साथ बैठक किया गया। सबसे पहले बच्चों ने पूज्य स्थल मंझी थान में पूजा अर्चना किया। उसके बाद बच्चों को कॉपी,कलम, पेंसिल और चॉकलेट वितरण किया गया।मुख्य अथिति व समाजसेवी सच्चिदानंद सोरेन ने बच्चों को पढ़ाई बहुत मन लगाकर करने को कहा। बच्चों को हर हाल में स्कूल और आंगनबाड़ी जरूर जाने का सलाह दिया।

सोरेन ने आगे कहा कि शिक्षा ही एक मात्र साधन है जो हम सभी के जिंदगी को रूपांतरित कर सकता  है। सोरेन ने सभी बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ साथ अपने संस्कृति और धर्म को भी बढ़ावा देना चाहिये, सप्ताह में एक बार जरूर अपने पूज्य स्थल में पूजा करना चाहिये। अंत मे सभी बच्चों को स्कूल और आंगनबाड़ी जाने  का शपथ दिलाया गया। इस मौके में  विमल हेम्ब्रम, लुखिराम मुर्मू, रमनवीन मरांडी, सागेन सोरेन, पूजा मरांडी, परवीन सोरेन, कृष्य मुर्मू, रितिका मुर्मू, वीरेंद्र मरांडी, रणवीर मरांडी, आकाश टुडू, सिमा हेम्ब्रम, रोशनी मरांडी आदि उपथित थे

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव