चार दशक बाद किसी आदिवासी को मिला जेएमएम के रानीश्वर प्रखंड अध्यक्ष का ताज

चार दशक बाद किसी आदिवासी को मिला जेएमएम के रानीश्वर प्रखंड अध्यक्ष का ताज

रानीश्वर (दुमका) : मसानजोड़ स्थित सिंचाई विभाग के मयूराक्षी भवन परिसर में आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से बाबूजन हेम्ब्रम को प्रखंड अध्यक्ष चयनित किया गया। बैठक में विधायक नलिन सोरेन, केंद्रीय समिति के सदस्य अब्दुस सलमान, पूर्व प्रखंड कार्यकारिणी अध्यक्ष सह पूर्व उप प्रमुख नौशाद शेख, अमल मंडल एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

पंचयात चुनाव के समय जिला परिषद सदस्य पद पर दल के प्रखंड अध्यक्ष बिनोद राणा एवं पूर्व उप प्रमुख नौसाद शेख चुनाव मैदान में आपस में मुकाबले में आ गए थे। विधायक नलीन सोरेन ने दल के एक प्रत्याशी को चुनाव मैदान में रहने का अनुरोध किया था। चुनाव में जेएमएम के दोनों प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा था। ऐसे में भाजपा के बिमान कुमार सिंह ने जिला परिषद सदस्य पद पर कब्जा कर लिया। पंचयात चुनाव के बाद विगत तीन महीने से नौशाद प्रखंड कार्यकारिणी अध्यक्ष पद का दायित्व निभा रहे थे। अब बाबूजन हेम्ब्रम को नया अध्यक्ष चुन लिया गया है।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न